"जालोर में दिल दहला देने वाली त्रिगुणित हत्या"

"जालोर में दिल दहला देने वाली त्रिगुणित हत्या"

Horrifying triple murder in Jalore

Horrifying triple murder in Jalore"

राजस्थान के जालोर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. भीनमाल थाना क्षेत्र के दासपा गांव में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. प्रारंभिक जांच में घरेलू क्लेश को वारदात की वजह माना जा रहा है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मंगलाराम पुरोहित के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि जब उसकी पत्नी और बच्चे घर में सो रहे थे, उसी दौरान उसने पत्नी और बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की सूचना मिलते ही भीनमाल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.