कुल्लू में भीषण सड़क हादसा: जलोड़ी जोत से लौट रहे पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, 4 की मौत- जाने कितने घायल

कुल्लू में भीषण सड़क हादसा: जलोड़ी जोत से लौट रहे पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, 4 की मौत- जाने कितने घायल

Horrific Road Accident in Kullu

Horrific Road Accident in Kullu

कुल्लू।Horrific Road Accident in Kullu, हिमाचल के कुल्लू जिले के औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सोझा के पास जलोड़ा में टैंपो ट्रैवलर (डीएल 1वीसी-4958) खाई में लुढ़क गई। जिसमें 23 लोग सवार थे। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 घायल हो गए। घायलों का इलाज बंजार अस्पताल में चल रहा है

यह सभी पर्यटक जलोड़ी जोत से घूमकर लौट रहे थे। सभी पर्यटक दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व बंजार थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकाला। शनिवार को दिल्ली के पर्यटक जलोड़ी जोत से लौट रहे थे।

फिसलन की वजह से हुआ हादसा

मौसम प्रतिकूल होने व सड़क पर फिसलन के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि हादसा कैसे पेश आया इसके कारणों की जांच की जाएगी।

यह वीडियो भी देखें

मामले को लेकर उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को बंजार अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी का उपचार चल रहा है।

बंजार के एसडीएम पंकज शर्मा ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही बंजार पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं। राहत एवं बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत के अनुसार आगे रेफर किया जा रहा है। इस रेस्क्यू अभियान में आस पास के लोगों ने भी भूमिका निभाई।

घायलों की सूची

1.अभिनव मोदी पुत्र श्री सौरभ मोदी H.No न0 B06 IHM कुरुक्षेत्रा ज्योतिसर पेहवा रोड़ कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र 21 साल
2.कर्ण पुत्र श्री श्याम लाल H.No न0 283/177 मढ़ी वाली गली न0 06 विष्णों गार्डन दिल्ली उम्र 35 साल
3.कियान पुत्र श्री कर्ण H.No न0 283/177 मण्डी वाली गली न0 06 विष्णु गौतम दिल्ली उम्र 05 साल
4.मोहित पुत्र स्व. जितेन्द्र कौशल H.No न0 202/A अल्ला मोहल्ला टेक खंड ओखला फेस 01 न्यू दिल्ली 110020 उम्र 30 साल
5.गिनी पुत्री श्री मोहित H.No न0 202/A अल्ला मोहल्ला टेक खंड ओखला फेस 01 न्यू दिल्ली 110020 उम्र 03 साल
6.आदित्य नरायण पुत्र श्री रवी नरायण रावत गांव पिकाधरतिआ व्लाक नर्सिंग पुर जिला कटक उड़ीसा उम्र 21 साल
7.गाड़ी चालक लियाकत हुसैन पुत्र श्री मोहम्मद हुसैन वहदून राजौरी जम्मू कश्मीर व उम्र 37 साल
8.आंचल पुत्री श्री चन्द्र प्रकाश मितल R/O वार्ड न0 06 पुरोहित वाला ताड़ीवान करोली राजस्थान व उम्र 25 साल
9.मधुप शर्मा पुत्र श्रा आशिष शर्मा H.NO.55 डॉक्टर कलोनी अजमेर रोड़ DCM जिला जयपुर राजस्थान व उम्र 23 साल
10.आयुशी शर्मा पुत्री श्री धर्म देव शर्मा H. No. C14 कुमार कुंज 01पुणे फातिमा नगर 411040 महाराष्ट्रा व उम्र 26 साल
11.रोहित मेहरा पुतेर श्री दुर्गा प्रशाद मैहरा H. No. F54 जय श्री विहार ठेकड़ा जिला कोटा राजस्थान व उम्र 25 साल
12.फिजा पुत्री श्री फारुक RO वटोट सीकर राजस्थान व उम्र 24 साल
13 आर्य जैन पुत्र श्री राजेश जैन RO मलेर कोटला पंजाब उम्र 24 साल
14.निकिता पत्नी श्री मोहित कौशल H.No न0 202/A अल्ला मोहल्ला टेक खंड ओखला फेस 01 न्यू दिल्ली 110020 उम्र 27 साल
15.हरदीप सिंह पुत्र श्री अमृत पाल RO लखनऊ उतर प्रदेश व उम्र 24 साल
16 दीनू सैफी पुत्र श्री शरीफ अहम्द RO मण्डी धनोग निचर कटरा मस्जिद मोहल्ला अमरोहा उतर प्रदेश व उम्र 26 साल
17 शशी (पता नामालूम)
18 अनुराग पुत्र श्री अमृत लाल मीणा RO पलाट न0 11 नंद पुरी B नियर महिला पनाच जयपुर जिला राजस्थान व उम्र 21 साल
19. अर्णव 24 साल

इस दुर्घटना में 04 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। जिसमें 2 पुरुष व 2 महिलाएं शामिल है। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह दुर्घटना टेंपो ट्रैवलर ड्राइवर लायकत हुसैन की लापरवाही व तेज रफ्तार के कारण हुआ है। ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा नंबर 25/2026 धारा 281,125 (a) BNS के तहत थाना बंजार में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।