हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा, आधा दर्जन घायल

हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा, आधा दर्जन घायल

Horrific road accident in Hazaribagh

Horrific road accident in Hazaribagh

हजारीबाग। Horrific road accident in Hazaribagh, शहर के मिशन अस्पताल के समीप रविवार देर रात को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे मौजूद कई लोगों को अपनी चपेट में लेने के बाद बिजली के पोल और चापाकल में जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। चालक का भी वहीं इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह बड़ा हादसा हो गया।

नशे की हालत में था चालक

हादसे की सूचना मिलते ही बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करते हुए घायलों का हालचाल जाना। 

रंजन चौधरी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना इस तरह की दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है। उन्होंने वाहन चालकों से नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

इधर, बड़ा बाजार ओपी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। घायल लोगों की पहचान और उनकी स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।