जयपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए
Major administrative reshuffle in Jaipur Municipal Corporation
Major administrative reshuffle in Jaipur Municipal Corporation, राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर निगम जयपुर में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. निगम प्रशासन ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर 14 वरिष्ठ अधिकारियों के पदस्थापन और कार्य आवंटन में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया है. नगर निगम जयपुर के अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र कुमार बंसल RAS द्वारा 28 जून 2026 को जारी इस कार्यालय आदेश के तहत राजस्थान प्रशासनिक सेवा और राजस्थान नगरपालिका सेवा के अधिकारियों को विभिन्न जोनों और महत्वपूर्ण विभागों की कमान सौंपी गई है.
किस अधिकारी को कहां की जिम्मेदारी
- मनमोहन शर्मा, RAS-उपायुक्त सांगानेर जोन
- दिलीप सिंह, RAS- उपायुक्त विद्याधर नगर जोन
- श्रद्धा सिंह, RAS- उपायुक्त मुरलीपुरा जोन
- बिजेन्द्र सिंह, RAS- उपायुक्त आदर्श नगर जोन
- अपर्णा शर्मा, RAS- उपायुक्त जगतपुरा जोन, झालाना जोन
- पवन कुमार शर्मा, RMS- उपायुक्त झोटवाड़ा जोन, वैशाली नगर जोन
- पवन मीणा, RMS- उपायुक्त किशनपोल जोन
- तनुजा सोलंकी, RMS- उपायुक्त हवामहल-आमेर जोन

बाकी अफसरों की मुख्यालय में तैनात
बाकी अधिकारियों को मुख्यालय के विभिन्न विभागों का जिम्मा मिला है, जिसमें सीमा चौधरी, RMS को उपायुक्त कार्मिक (मुख्यालय), ममता नागर, RMS को उपायुक्त पशु प्रबंधन, मनीषा यादव, RMS को उपायुक्त स्वास्थ्य-द्वितीय, अनीता मित्तल, RMS को उपायुक्त स्टोर, करणी सिंह, RMS को उपायुक्त सामान्य प्रशासन, समन्वय एवं इवेंट आयोजन और कविता चौधरी, RMS को उपायुक्त आयोजना-प्रथम एवं मुख्यमंत्री जनसुनवाई नियुक्त किया गया है.