बांदा में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

बांदा में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

Horrific road accident in Banda

Horrific road accident in Banda

Horrific road accident in Banda: उत्तर प्रदेश के बांदा में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल सड़क पर बिखर गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बबेरू में भर्ती कराया.

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को चालक सहित हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.