मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 2 बसें आपस में टकराईं, 40 से ज्यादा यात्री घायल

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 2 बसें आपस में टकराईं, 40 से ज्यादा यात्री घायल

Yamuna Expressway Accident

Yamuna Expressway Accident

मथुरा। Yamuna Expressway Accident: म‍थुरा के पास यमुना एक्‍सप्रेसवे पर रात करीब तीन बजे दो बसों की आपस में भीषण टक्‍कर हो गई। हादसे में करीब 40 लोग जख्‍मी हो गए। सभी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया क‍ि यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के पास माइल स्टोन 110 राया कट पर सुबह करीब तीन बजे दो बसें आपस में टकरा गईं, जिससे 40 लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को अस्‍पताल में कराया गया भर्ती   

31 घायलों को जिला अस्पताल में और 9 अन्य घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। एक बस धौलपुर से नोएडा जा रही थी और दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी।

यह पढ़ें:

नहीं रहे मशहूर शायर मुनव्वर राणा, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हमीरपुर: 23 दिन पहले लापता हुई बच्ची, तलाश में जुटी 11 थानों की पुलिस, अब आवारा डॉग ने खोज निकाला शव

श्री राम कर्मभूमि न्यास ने 14 लाख दीपों से बनाई श्री राम की अद्भुत कलाकृति