Horoscope Today 2 December 2022

Horoscope Today 2 December 2022, दैनिक राशिफल

01 Aaj-Ka-Rashifal

Horoscope Today 2 December 2022

मेष  दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

सोच सकारात्मक रखें। भविष्य को बेहतर बनाने की योजना बनाएं। परिवार वालों को मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों को आज अपने लिए नए अवसरों की तलाश करनी होगी। 
भाग्यशाली संख्या : 8

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। इस राशि के व्यवसायी वर्ग के लोगों को लाभ होने की संभावना है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी।
भाग्यशाली संख्या : 3

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे। आज आपके सपने साकार होते नजर आएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 6

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscop)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बैंक से जुड़े लेन-देन में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है, हो सके तो वर्क फ्रॉम होम करें, बाहर जाने से बचें।
भाग्यशाली संख्या : 4

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले अटक सकते हैं। कुछ लोगों का व्यवहार आज आपकी समझ से परे रहेगा।
भाग्यशाली संख्या : 5

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscop)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आपको व्यापार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 6

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे, लेकिन पैसों की चिंता आपको थोड़ी परेशान कर सकती है। कागजी काम पूरा न होने से आपका कुछ काम अटक सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 1

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)  

आज आपके जीवन में बदलाव आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स में प्रवेश लेने के बारे में सोचेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 9

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपको किसी से अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़ों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। हैं।
भाग्यशाली संख्या : 4

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscop)

आज के दिन आपको कोई भी कार्य करते समय अपने मन को शांत रखना चाहिए। जल्दबाजी में किए गए काम से आप परेशान हो सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 9

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज आप अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों का विवाह होगा। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी।
भाग्यशाली संख्या : 1
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। आपको कुछ घरेलू सामान खरीदना होगा। किसी से बात करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।
भाग्यशाली संख्या : 2

-पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

 

ये भी पढ़ें ....

 

 

 

ये भी पढ़ें ....

 

ये भी पढ़ें ....