Hooda's siege begins in Congress with first list
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

पहली सूची के साथ कांग्रेस में हुड्डा की घेराबंदी शुरू, गोहाना, बहादुरगढ़ समेत कई जगह प्रत्याशियों का विरोध

Hooda's siege begins in Congress with first list

Hooda's siege begins in Congress with first list

Hooda's siege begins in Congress with first list- चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की पहली सूची में जहां नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दबदबा रहा है वहीं कई जगह हुड्डा के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। उधर भाजपा में शुरू हुआ विवाद आज भी जारी रहा और भाजपा के कई नेताओं ने रविवार को अपनी अगली रणनीति का ऐलान करने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठकें बुलाई हैं।

शुक्रवार की रात कांग्रेस ने अपने पहली सूची में 32 प्रत्याशियों में चुनाव मैदान में उतारा है। जिनमें 28 मौजूदा विधायक हैं तो चार नए चेहरे हैं। कांग्रेस ने बरोदा विधानसभा हलके से इंदुराज नरवाल को टिकट दिया है। इस विरोध करते हुए शनिवार को कांग्रेस टिकट के दावेदार रहे कांग्रेस नेता डॉ. कपूर सिंह नरवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने समर्थकों की बैठक बुला ली है। इसमें वे हालात पर चर्चा कर आगे का फैसला लेंगे। कपूर नरवाल ने कांग्रेस छोडऩे का ऐलान किया। साथ ही रविवार को कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई है। टिकट न मिलने पर कपूर नरवाल ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके साथ गद्दारी की है। उपचुनाव में हुड्डा ने उनसे वादा किया था कि आम चुनाव में उनको टिकट दी जाएगी। वहीं बरोदा हलके से पूर्व विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के बेटे जीतू ने भी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

बहादुरगढ़ विधानसभा में 3 बार के विधायक राजेंद्र जून की टिकट को लेकर कांग्रेस के पार्टी डेलिगेट उनके भतीजे ने मोर्चा खोल दिया है। राजेश जून ने टिकट बंटवारे के विरोध में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस विधायक के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लडऩे का भी ऐलान कर दिया है। राजेश जून ने बकायदा 11 सितंबर को नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया है। दिल्ली रोहतक रोड पर अपने कार्यालय के बाहर नामांकन दाखिल करने की तारीख का फ्लैक्स भी लगाया है।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी में आज तीसरे दिन भी इस्तीफों का दौर जारी रहा।  सिरसा के कालांवाली से पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने बीजेपी को अलविदा कह दिया है। बीजेपी ने इस बार उनका टिकट काट राजेंद्र देसूजोधा को दिया है। जिससे बलकौर सिंह नाराज हो गए। बलकौर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से शुक्रवार की रात जारी सूची में कालांवाली से विधायक शीशपाल केहरवाला को टिकट दिया गया है। इस बीच पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने बीजेपी छोड़ने का ऐलान करते हुए आज सफीदों से निर्दलीय नामांकन कर दिया। वह जजपा विधायक रामकुमार गौतम को सफीदों से टिकट दिए जाने से नाराज चल रहे हैं। रोहतक में भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा ने भी अपने समर्थकों की बैठक बुलाकर हाईकमान को चेताया है।