Holika Dahan date time and shubh muhurat see the full detail.

Holika Dahan 2023: क्या है होलिका दहन और जाने इसकी पूरी कथा और शुभ मुहूर्त के बारे में 

Holika Dahan date time and shubh muhurat see the full detail.

Holika Dahan date time and shubh muhurat see the full detail.

Holika Dahan 2023: हिन्दू धर्म के पर्व-त्योहारों का बहुत महत्व है और होली का त्यौहार भी उनमे से एक है जो की पुरे देश के लिए बहुत खास स्थान रखता है। आम तौर पर इसके एक दिन पूर्व होलिका दहन या छोटी होली मनाई जाती है। लेकिन, इस बार होलिका दहन की तिथि को लेकर आम लोगों में ही नहीं, बल्कि पंडितों में भी मतभेद नज़र आ रहे हैं। कोई होलिका दहन के लिए 6 मार्च की शाम का समय अच्छा बता रहा है तो कोई 7 मार्च को सूर्योदय से पहले दहन करना ठीक बता रहा है। यह स्थिति भद्रा के कारण उत्पन्न हुई है, जिसमें कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित रहता है।

यह पढ़ें: कृष्ण की नगरी मथुरा-ब्रज में कल से शुरू होगी होली, देखें खास ख़बर 

होलिका दहन की कथा
अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य कृष्णदत्त शर्मा के अनुसार, हिरण्यकशिपु की बहन को वरदान था कि वह आग से नहीं जलेगी। लेकिन, अपने भाई के बहकावे में आकर वह भक्त प्रहलाद को जीवित जलाकर मार डालने की इच्छा से उन्हें गोद में लेकर आग में बैठ गई। भगवान की कृपा से ऐसा चमत्कार हुआ कि होलिका जल गई, किन्तु भक्त प्रहलाद को आंच भी नहीं आई। अंत में हिरण्यकशिपु अवश्य मारा गया। बुराई पर अच्छाई की इस जीत को प्रदर्शित करने और यह संदेश देने की बुराई कितनी भी ताकतवर हो, उससे हारना होता है, होलिका दहन किया जाता है।

यह पढ़ें: होने जा रहा है होलाष्टक का प्रारंभ, 9 दिन न करें 5 मांगलिक कार्य वरना होगा ये नुकसान 

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
शास्त्र के नियमों के अनुसार, होलिका दहन 06 मार्च, सोमवार को रात्रि 8 बजे से 08:55 तक किया जाना चाहिए।

आचार्य कृष्णदत्ता शर्मा
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च, सोमवार की सुबह 4:48 बजे से सूर्योदय पूर्व 6:11 बजे तक है। इसी दौरान दहन शुभ होगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश तिवारी
होलिका दहन 7 मार्च को शाम 5 बजकर 48 मिनट से रात 7 बजकर 24 मिनट तक करना ठीक रहेगा। 8 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा।