भाजपा के स्टार प्रचारक अमित शाह करेगे कल 2 नवम्बर को लखविन्द्र सिंह राणा के पक्ष में जनसभा।

भाजपा के स्टार प्रचारक अमित शाह करेगे कल 2 नवम्बर को लखविन्द्र सिंह राणा के पक्ष में जनसभा।

Public Meeting in Favor of Lakhwinder Singh Rana

Public Meeting in Favor of Lakhwinder Singh Rana

नालागढ  1 नवम्बर, नयना वर्मा : भारत के गृह मन्त्री  अमित शाह  कल नालागढ  के पंजैहरा में  भाजपा उम्मीदवार  लखविन्द्र सिंह के पक्ष में रैली करेगे ।  यह जानकारी  आज भाजपा प्रचार कार्यालय  में  लाला  रूप नारायण  ने देते हुए बताया कि  2 नवम्बर को   हिमाचल  विधान सभा चुनाव के स्टार प्रचारक  अमित शाह  नालागढ में  मतदाताओ को सम्बोधित करेंगे ।  उन्होने बताया कि आज  सुरक्षा की दृष्ठि से  सम्बन्धित  एजैसियो ने  मौके का निरीक्षण करलिया और  रैली स्थल को  अपने कब्जे में ले लिया ।  इस  अवसर पर  बीबीएन पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने भी मौके का निरीक्षण किया और  रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । 

Read Also: लोकतंत्र के पर्व में जनता दिखाए अपनी ताकत: त्रिलोक

 आज यहां भाजपा  प्रचार कार्यालय में  लाला रूप नारायण की अध्यक्षता में  भाजपा के युवा मोर्चा के  पदाधिकारियो के साथ एक बैठक  भी आयोजित की गई  । इस बैठक में  प्रिंस  अवस्थी संजीव भारद्वाज  सौरभ  धीमान  तथा स्वर्ण सिंह  सहित  अन्य युवाओ ने  भाग लिया इस अवसर पर अर्की से  आए  दलीप पाल भी मौजूद रहे ।

Read Also: दून की पटका राजनीति बन गई जनता के गले की फांस