aaj ka Itihas

History of 27 December (27 दिसम्बर की ऐतिहासिक घटनाये)

Aaj-ka-Itihas

aaj ka Itihas

History of 27 December- आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1797-उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि मिर्जा ग़ालिब का जन्म।

1861-कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।

1911-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।

1934-पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।

1937-भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का जन्म।

1939-तुर्की में आये भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।

1942-परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म।

1945-वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।

1949-नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।

1960-फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1961-बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।

1965-बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जन्म।

1968-चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा।

1972-उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।

1975-झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला में हुए कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।

1979-सोवियत सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया।

2001-भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका एवं रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया।

2002-‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।

2004-भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।

2007-रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।

2008-वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।

2013- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता फ़ारुख़ शेख़ का निधन।

2020- प्रसिद्ध भारतीय नृत्य इतिहासकार, विद्वान और आलोचक सुनील कोठारी का निधन।

 

यह भी पढ़ें: