aaj ka itihas

History of 24 December 2023 (24 दिसंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas1

History of 24 December 2023

History of 24 December : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1524 : यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली नाविक वास्को-डी-गामा का कोच्चि में निधन।

1798 : रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।

1924 : भारतीय पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म।

1954 : दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।

1956: एक्टर अनिल कपूर का जन्म हुआ। फिल्मी परिवार में जन्मे अनिल कपूर ने वो सात दिन, मशाल, मेरी जंग, बेटा, कर्मा, 1942 ए लव स्टोरी जैसी फिल्में की हैं। अनिल अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं। उनकी बेटी सोनम कपूर भी एक्ट्रेस हैं।

1962: एक्ट्रेस प्रीति सप्रू का जन्म हुआ। महज 13 साल की उम्र में एक्टिंग शुरु करने वाली प्रीति ने लावारिस, नजराना, अवतार, निम्मो, आज का अर्जुन जैसी फिल्मों में काम किया है।

979: सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था। यह हमला 1978 की सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।

1986: लोटस टैंपल आम लोगों के लिए खोला गया।

1987 : तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन।

1988 : हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन।

1989 : देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ मुंबई में खुला।

2000 : पहले भारतीय विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।

2000 : ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक 1986’ पारित होने की याद में इस दिन को ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा।

2005 : यूरोपीय संघ ने ‘खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स’ नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।

2014 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:

History of 23 December 2023 (23 दिसंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 22 December 2023 (22 दिसंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये