aaj ka itihas

History of 23 September 2023 (23 सितम्बर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Jane-aaj-ka-itihas

History of 23 September 2023

History of 23  September  : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1739- रूस और तुर्की ने बेलग्राद शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

1803- असाय की लड़ाई में ब्रिटिश-भारतीय सेनाओं ने मराठा सेना को हराया।

1857- रूस का जंगी जहाज लेफोर्ट फिनलैंड की खाड़ी में तूफान में घिरने से 826 लोगों की मौत।

1862- महान राष्ट्रभक्त और राजनेता श्रीनिवास शास्त्री का जन्म।

1863- राव तुला राम का निधन।

1879- रिचर्ड रोड्स ने ‘आडियोफोन’ नामक सुनने में मदद करने वाली पहली मशीन बनाई।

1908- हिन्दी जगत सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म।

1929- बाल विवाह निषेध विधेयक को मंजूरी दी गई। यह शारदा कानून के नाम से जाना गया।

1935- हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म।

1955- पाकिस्तान ने बगदाद की संधि पर दस्तख्त किए।

1965- भारत और पाकिस्तान के युद्धिवराम का घोषणा।

1976- सोयूज-22 पृथ्वी पर वापस लौटा।

1983- कराची से अबुधाबी जा रहे गल्फ़ एयर विमान आतंकवादियों ने उड़ाया।

2000- सिडनी ओलम्पिक में अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।

2001- अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।

2002- मोजिला फायर फॉक्‍स का पहला वर्जन लांच हुआ।

2003- भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार।

2004- हैती में 2004 को तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।

2006- पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।

2009- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

2011- फ्रांसीसी न्यायालय ने दो मुस्लिम महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने के लिए 120 और 80 यूरो जुर्माना लगाया।

2012- शोधकर्ताओं ने स्तन कैंसर के चार आनुवंशिक प्रकार का पता लगाया।

2013- मिस्र की एक अदालत ने देश भर में सभी मुस्लिम ब्रदरहुड गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया।

2018- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘मोदीकेयर’ की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें:

History of 22 September 2023 (22 सितम्बर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

यह भी पढ़ें:

History of 21 September 2023 (21 सितम्बर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये