जंतर-मंतर प्रदर्शन में दिखी अनोखी तस्वीर, देशभर से पहुंचे ऑनलाइन फूड ऑर्डर, प्रदर्शनकारियों तक पहुंचा खाना

जंतर-मंतर प्रदर्शन में दिखी अनोखी तस्वीर, देशभर से पहुंचे ऑनलाइन फूड ऑर्डर, प्रदर्शनकारियों तक पहुंचा खाना

1000267521

A unique scene unfolded at the Jantar Mantar protest

नई दिल्ली। A unique scene unfolded at the Jantar Mantar protest, जंतर-मंतर पर सीजेपी क विरोध प्रदर्शन में मंगलवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। यह दिनभर फूड डिलीवर कंपनियों का ठिकाना बना रहा। स्विगी, जोमेटो समेत अन्य फूड डिलीवर कंपनियों की बाइकें घूमती रही।

पूछने पर पता चला कि मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली के साथ ही पंजाब के शहरों से जंतर-मंतर के लिए आर्डर दिए जा रहे हैं, जिसे वहां किसी को भी देने को कहा गया है।

कनाट प्लेस स्थित विभिन्न रेस्तरां मेें ऐसे आर्डर खूब आते रहे। एक डिलीवरी ब्वाय आकाश ने बताया कि वह शाम चार बजे तक जंतर-मंतर पर कम से कम 10 डिलीवरी दे चुका है। उसके साथ चार डिलीवरी मैन रहे।

एक अनुमान के अनुसार, ऐसे अनाम आर्डर देने वालों ने जंतर-मंतर पर करीब 500 आर्डर दिए होंगे, जिसमें पिज्जा, बर्गर, समोसे, खाने की थाली समेत अन्य भोज्य पदार्थ थे।

एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है, जिसमें एक डिलीवरी पार्टनर को वर्षा के बीच डटे प्रदर्शनकारियों को खाने का पैकेट देते हुए यह कहते सुना जा रहा है कि मुंबई के एक निवासी द्वारा पेमेंट कर दिए गए की डिलीवरी करने आए हैं।

किसी भी भूखे को दे देना...

यह आर्डर मुंबई के अनुज रावत ने किया था और निर्देश दिया था कि जंतर-मंतर पर इसे किसी भी भूखे व्यक्ति को बांट दिया जाए। इसी तरह, कई युवा संसद मार्ग पर आर्डर देकर फूड डिलीवर कंपनियों से आर्डर मंगाकर प्रदर्शनकारियों को बांटने के लिए ले जाते दिखे। जबकि, जनपथ मार्ग पर ऐसे फूड डिलीवर कंपनियों के डिलीवरी ब्वायों को काफी संख्या में देखा गया।

इसी तरह, आंदोलन स्थल के अंदर, बाहर तथा जाने वाले रास्तों पर भी लोग अपने सामर्थ्य अनुसार, पानी, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, बिस्कुट, फल, कढ़ी चावल, बिरयानी, जूस, टाफी समेत अन्य चीजें थी। लोग स्टाल लगाकर तथा घूमघूमकर यह समान बांट रहे थे। पानी की बोतल बांटती एक युवती ने बताया कि वह नौकरी करती है और आधे दिन का वेतन उसने पानी पर खर्च कर बांट रही है।

एक तरफ वालंटियर्स की सफाई, दूसरी जगह कूड़े के ढेर

जंतर-मंतर व उसके आस-पास ऐसे कई वालंटियर्स दिखे जो जगह-जगह फेंके गए पानी की खाली बोतले, थाली, प्लास्टिक, कागज समेत अन्य को इकट्ठा करते दिखे। ऐसे वालंटियर्स की कई टोलियां थी, जो घूम-घूमकर कूड़ा इकट्ठा कर रहे थे।

78083693

उसमें शामिल एक युवती ने बताया कि वह मेडिकल की छात्रा हैं। यहां पर जगह-जगह कूड़े देखकर खुद से सफाई के लिए आगे आए हैं। वर्षा के बीच भी कई वालंटियर्स कूड़ा इकट्ठा करते देखे गए। एक तरफ जहां युवा वालंटियर्स कूड़ा इकट्ठा कर रहे थे।

78083692

वहीं, जंतर-मंतर पर सार्वजनिक शौचालय के बगल में तथा सर्विस लेन में कूड़े का ढेर देखा गया। इस संबंध में एनडीएमसी एक अधिकारी ने बताया कि जगह-जगह बैरिकेड्स और प्रदर्शन के चलते कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही है।