दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की रेप केस में होगी गिरफ्तारी, हाई कोर्ट ने जारी किया ऑर्डर

Cricketer Abishek Porel to be Arrested in Rape Case

Cricketer Abishek Porel to be Arrested in Rape Case

हैदराबाद: Cricketer Abishek Porel to be Arrested in Rape Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने आईपीएल बल्लेबाज और विकेटकीपर की तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं. जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने यह आदेश क्रिकेटर अभिषेक पोरेल के रेप केस में नाम आने के बाद दिया है. केस की सुनवाई के दौरान जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने पुलिस को क्रिकेटर के सभी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को जब्त करने के भी निर्देश दिए.

कोर्ट ने यह आदेश इसलिए दिया क्योंकि आईपीएल क्रिकेटर के खिलाफ शिकायत करने वाली पीड़िता की डिवाइस में कुछ तस्वीरें हो सकती हैं. बता दें, यह मामला तब सामने आया जब एक महिला ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज के खिलाफ शादी का झूठा वादा करके उसके साथ संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई. साथ ही, पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि पोरेल ने 23 जून 2026 में उसके साथ मारपीट की और उसे डराया-धमकाया.

जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने पुलिस को मामले की जांच में और ज्यादा सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए हैं. केस की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी. पिछले महीने जून में, एक मेडिकल स्टूडेंट ने हुगली के मोगरा पुलिस स्टेशन में क्रिकेटर अभिषेक पोरेल के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें शादी का झूठा वादा करके जबरन संबंध बनाने और आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे.

जस्टिस सौगत भट्टाचार्य के ऑर्डर से पता चला है कि क्रिकेटर के खिलाफ 19 चार्ज लगाए गए हैं. लगाए गए चार्ज में कई नॉन-बेलेबल सेक्शन भी शामिल हैं. आरोपी क्रिकेटर के पास जो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, उसमें लड़की की कई तस्वीरें हैं, जिन्हें अगर वायरल कर दिया गया, तो लड़की की छवि खराब हो सकती है. इसको ध्यान में रखते हुए वकीलों ने मांग की कि उन्हें तुरंत जब्त किया जाए.

कलकत्ता पुलिस के वकील सुरजनिल दास ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने 6 जुलाई को मोगरा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज से संपर्क किया था. मोगरा पुलिस ने बताया कि लड़की के पास से एक पेन ड्राइव जब्त की गई है. इसके बाद, जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने पुलिस को तुरंत सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का निर्देश दिया ताकि लड़की की तस्वीर किसी भी तरह से वायरल न हो.

दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था

बता दें, 23 साल के अभिषेक पोरेल विकेट कीपर और बल्लेबाज दोनों हैं. वे बंगाल की तरफ से 116 और आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स से कुल 35 मैच खेल चुके हैं. जानकारी के मुताबिक दिल्ली ने उन्हें करीब 4 करोड़ रुपये मे रिटेन किया था. इस मामले पर क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ने सभी आरोपों को एकसिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं.