लखनऊ में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटती रही गाड़ी

1000267509

Speeding Thar wreaks havoc in Lucknow

लखनऊ। Speeding Thar wreaks havoc in Lucknow; नाका के डीएवी कालेज फ्लाइओवर पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बिना नंबर की थार ने बाइक से जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक थार में फंस गई। थार सवार उसे सौ मीटर तक घसीट ले गए।

अचानक गाड़ी बंद होने से थार रुक गई। आसपास के लोगों ने थार सवारों को दौड़ा कर पकड़ा और उन्हें नाका पुलिस को सौंप दिया है। बाइक सवार को नाजुक हालत में अस्पताल भेजा गया है।

नाका थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि बाइक सवार को थार ने टक्कर मारी थी। राहगीरों के मुताबिक, गाड़ी में चार युवक और एक युवती बैठे थे। इसी बीच सामने से आ रही एक बाइक में थार ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक छिटककर सड़क पर जा गिरा।

बाइक थार के बोनट में फंसकर सौ मीटर तक घिसटती चली गई। गनीमत रही की कोई और गाड़ी इसकी चपेट में नहीं आई। इस बीच फ्लाइओवर पर लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। लोगों ने दौड़कर थार सवारों को पकड़ लिया। भीड़ का फायदा उठाकर युवती और दो युवक मौके से भाग निकले।

लोगों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल को गंभीर हालत में अस्पताल भेज दिया गया है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

नंबर और घायल युवक के पास मिली अन्य चीजों की मदद से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे करवाकर यातायात सुचारु कराया गया है।