History of 17 December

History of 17 December (17 दिसम्बर की ऐतिहासिक घटनाये)

01-Aaj-Ka-Rashifal1

History of 17 December

History of 17 December- आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1927 : भारत के एक प्रमुख क्रान्तिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी को निर्धारित तिथि से 2 दिन पूर्व ब्रिटिश सरकार ने गोण्डा जेल में फांसी पर लटका कर मार दिया।
 

1715 : सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुग़लों के सामने आत्मसमर्पण किया।
 

1779 : मराठों और पुर्तग़ालियों के बीच लंबे संघर्ष के बाद मराठा सरकार ने मित्रता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रदेश के कुछ गांवों का 12,000 रुपये का राजस्व क्षतिपूर्ति के तौर पर पुर्तग़ालियों को सौंप दिया था।
 

1907 : उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।
 

1914 : पोलैंड के लिमानोव में आस्ट्रिया की सेना ने रूसी सेना को पराजित किया।
 

1914 : तुर्की अधिकारियों ने यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया गया।
 

1925 : तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
 

1927 : आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने पहले ही मैच में शानदार 118 रनों की पारी खेली।
 

1929 : महान् क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरु ने अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी सांडर्स को गोली मारी।
 

1933 : भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली.
 

1940 : महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।
 

1996 : नेशनल फुटबॉल लीग का शुभारंभ हुआ।
 

1971 : भारत:पाक युद्ध समाप्त।
 

1998 : अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने 'आपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स' के तहत इराक पर भारी बमबारी की।
 

2000 : भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों में हॉटलाइन पुन: शुरू, नेशनलिस्ट सर्व डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिरको सरोविक ने बोस्निया में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
 

2002 : तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।
 

2005 : भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।
 

2008 : शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
 

2008 : केन्द्र सरकार ने शासन बलों में पदोन्नति के लिए नई पदोन्नति नीति की घोषणा की।
 

2009 : लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से 40 लोगों तथा 28000 से अधिक पशुओं की मौत हो गयी।
 

2014 : अमेरिका और क्यूबा ने 55 साल के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किया।

 

ये भी पढ़ें ....

 

ये भी पढ़ें ....

 

ये भी पढ़ें ....