aaj ka itihas

History of 08 May 2024 (08 मई , 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas2

History of 08 May 2024

History of  08 May : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1777: बंगाल के जनाब मीर कासिम का निधन।

1847: रॉबर्ट डब्ल्यू थॉम्पसन ने रबर टायर का पेटेंट करवाया।

1886: अमेरिकी फार्मासिस्ट जान एस पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।

1929: भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म।

1959: प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरी युद्ध जैसी तकरीरों से बाज आने को कहा।

1970: ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखरी स्टूडियो अलबम 'लैट इट बी' जारी किया।

1999: दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में एक खचाखच भरी नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत।

2000: भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।

2004: श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम किया जो चार साल पहले वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्श ने बनाया था।

2009: पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया। तालिबान के जुल्मों से परेशान करीब दो लाख लोगों ने घाटी से पलायन किया।

2010: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ाया, आठ जवान शहीद।

2013: भारत के मशहूर ध्रुपद गायक ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें:

History of 07 May 2024 (07 मई , 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 05 May 2024 (05 मई , 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 04 May 2024 (04 मई , 2024 की ऐतिहासिक घटनाये