ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई: भगवंत मान

ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई: भगवंत मान

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं, 140 करोड़ लोगों का देश : भगवंत मान

पहले चार चरणों में बीजेपी का 400 पार नहीं, बेड़ा पार भी नहीं हो रहा : भगवंत मान

बीजेपी ने तेल, रेल, भेल, एयरपोर्ट और एलआईसी सब बेच दिया : भगवंत मान

किसानों से बात तक नहीं करना चाहते प्रधानमंत्री मोदी : भगवंत मान

पंजाब में 43 हजार सरकारी नौकरी दी, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया : डॉ. सुशील गुप्ता

बीजेपी और जेजेपी नेताओं को गांवों में घुसने नहीं दे रहे लोग : डॉ. सुशील गुप्ता

फैमिली आईडी और प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर प्रदेश की जनता को लूटा जा रहा : डॉ. सुशील गुप्ता

नवीन जिंदल समेत पूरे देश के भ्रष्टाचारी बीजेपी में शामिल हुए : डॉ. सुशील गुप्ता

कैथल/कुरुक्षेत्र/चंडीगढ़, 18 मई: Lok Sabha Election 2024: पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने शानिवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा के अंतर्गत आने वाली विधानसभा पूंडरी में जनसभा की। इसके साथ गुहला, पेहवा व रादौर में मेगा रोड शो में शिरकत की। उन्होंने इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए प्रचार किया। इस दौरान कुरुक्षेत्र लोकसभा के पूंडरी हल्के सभी गांवों से आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। समर्थकों की भारी भीड़ रही और जनता ने पूरे रास्ते फूलों की वर्षा से सरदार भगवंत मान का स्वागत किया। हजारों की संख्या में पहुंचे जनसैलाब ने इंडिया गठबंधन को जीत का संकल्प लिया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र शर्मा, सुल्तान जडौला, सज्जन सिंह ढुल और सतबीर भाना भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

यदि संविधान बदल गया तो देश में चुनाव नहीं होंगे : भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि ये चुनाव खतरनाक मोड पर खड़े हमारे देश को बचाने का चुनाव है। देश ऐसे मोड पर खड़ा है कि या तो देश तानाशाही की तरफ जाएगा या लोकतांत्रिक तरीके से चुने लोग जनता की इच्छा के मुताबिक काम करेंगे। देश या तो संविधान खत्म करने वाली पार्टी के हाथ में आएगा या फिर ऐसे पार्टियों के हाथ में आएगा जो चाहती हैं कि देश तरक्की करे। इसलिए ये लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। बीजेपी के नेता कहते हैं हमें 400 से पार सीट दे दो हम संविधान को बदल देंगे। यदि बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर का लिखा संविधान बदल गया तो देश में चुनाव नहीं हो जाएंगे और रूस जैसे हालात हो जाएंगे। जहां पुतिन के खिलाफ कोई वोट नहीं डाल सकता।

Lok Sabha Election 2024

हमारे पुरखों ने अपना बलिदान देकर ये देश हमको दिया : भगवंत मान

उन्होंने कहा बीजेपी वाले अहंकार में इतने अंधे हो गए हैं उनको पता नहीं है कि ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है, ये देश 140 करोड़ लोगों का देश है। हमारे पुरखों ने अपना बलिदान देकर ये देश हमको दिया है। शहीदे आजम भगत सिंह, करतार सिंह, लाला लाजपतराय, चंद्रशेखर आजाद और अशफाक उल्ला ने लड़ाई लड़ी, तब हमें ये देश मिला है। हरियाणा पंजाब के लोगों को तो आजादी के लिए बहुत मोल चुकाना पड़ा है। बंटवारे में 10 लाख लोग मारे गए जो हमारे चाचा, मामा, नाना और दादा थे। इसलिए इस आजादी को बचाने के लिए आज भी हरियाणा और पंजाब के युवा सरहदों पर सीना तान कर खड़े हैं।

हरियाणा और दिल्ली में नारा चल रहा “25 मई, बीजेपी गई” : भगवंत मान

उन्होंने कहा बीजेपी इस गलतफहमी में न रहे कि वो अरविंद केजरीवाल को अंदर करके पार्टी को तोड़ देंगे या किसी पार्टी के बैंक खाते को फ्रीज करके उस पार्टी की आवाज को बंद कर देंगे। “हम वो पत्ते नहीं जो साख से टूट कर गिर जाएंगे, आंधियों को कह दो वो अपनी औकात में रहे।” दिल्ली और हरियाणा में 25 मई को वोटिंग है, जो नारा दिल्ली में चल रहा है कि 25 मई, बीजेपी गई, ये नारा हरियाणा में भी चला लो। पहले चार चरणों में बीजेपी को पता चल गया है कि उनका 400 पार नहीं बेड़ा पार भी नहीं हो रहा। जब पीएम मोदी को पता चला कि वो हार रहे हैं तो वो धमकी भरे भाषण देने लगे हैं।

Lok Sabha Election 2024

पंजाब की सरकार ने 540 मेगावाट का थर्मल प्लांट खरीदा : भगवंत मान

उन्होंने कहा कि मैं पंजाब में सवा दो साल से और अरविंद केजरीवाल दिल्ली में आठ साल से मुख्यमंत्री हैं। हम अपने काम गिनाकर वोट मांग रहे हैं। हम नाम नहीं काम की राजनीति करते हैं। मैं मात्र सवा दो साल में 43 हजार सरकार नौकरी दे चुका हूं, किसी को एक भी रुपया रिश्वत का नहीं देना पड़ा। आज पंजाब के 90% घरों में बिजली बिल जीरो आता है। हमारे घर पर एक लड़का काम करता है गांव में उसके घर का बिजली बिल -40 रुपए आया। इसलिय यदि नियत साफ हो तो स्थिति बदल सकती है। बीजेपी ने तेल, रेल, भेल, एयरपोर्ट और एलआईसी सब बेच दिया। लेकिन देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि पंजाब की सरकार ने 540 मेगावाट के थर्मल प्लांट को खरीद लिया है। पंजाब में खेतों वाली बिजली भी मुफ्त है। 

पंजाब में 25 साल राज करने की कहने वाली पार्टी अकाली दल के केवल दो विधायक : भगवंत मान

उन्होंने कहा हम जमीन से जुड़े लोग हैं, हमें पता है कि मुश्किलें क्या हैं। उनको क्या पता जो सोने का चमच्च लेकर पैदा हुए हैं। पंजाब में अकाली दल वाले कहते थे कि 25 साल राज करेंगे आज उनके पास 25 सीटें नहीं हैं केवल दो सीटें हैं। लोकतंत्र में जनता जिसको चाहे अर्श पर और जिसको चाहे फर्श पर ला सकती है। हरियाणा और पंजाब के किसान देश का पेट पालते हैं। लेकिन जब किसान दिल्ली जाना चाहते हैं तो उनके रास्तों में कीलें ठोक देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी किसानों से बात तक नहीं करते। महंगाई बढ़ रही है तो फसलों का दाम क्यों नहीं बढ़ रहा। 

हमें देश को लूटने वालों को पहचानना होगा : भगवंत मान

उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं सिलेंडर 100 रुपए सस्ता कर दिया, लेकिन 1100 रुपए का किसने किया था। इसलिए बैलेट बॉक्स पर इंडिया गठबंधन का बटन भले ही पांचवें नंबर पर है लेकिन आना पहले नंबर पर है। इस बार हमें एकजुट होकर देश का बचाना है। हमें उनको पहचानना पड़ेगा जो देश को लूट रहे हैं। पंजाब में भाजपा की दो सीटें हैं वो स्कूटर पर बैठकर भी विधानसभा में आ सकते हैं। इसलिए इस बार हरियाणा के लोगों को भी बदलाव करना है। जो देश को बेच रहा है और जो देश के लोकतंत्र के लिए खतरा बन चुका है उनको हराना जरूरी है। यदि देश बचेगा तो पार्टियां और लोकतंत्र बचेगा। इसलिए डॉ. सुशील गुप्ता को कुरुक्षेत्र से और देश में जहां भी इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है उनको जिताने का काम करें।

Lok Sabha Election 2024

पंजाब सरकार ने युवा किसान शुभकरण के परिवार को एक करोड़ रुपए सम्मान राशि दी : डॉ. सुशील गुप्ता

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किसान आंदोलन के दौरान किसानों की तरफ से शामिल होकर केंद्र सरकार से बात की, जिस युवा किसान को बीजेपी ने गोली मारी थी उसके परिवार को एक करोड़ रुपए सम्मान राशि दी और उसकी बहन को सरकारी नौकरी दी। पंजाब सरकार ने 43 हजार सरकारी नौकरी दी, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की और व्यापारियों के लिए ग्रीन रजिस्ट्री चलाकर एनओसी का झंझट खत्म किया। पंजाब में सीएम भगवंत मान ने हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक खोला और सरकारी स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बनाने की शुरुआत की। मैं हरियाणा की जनता की तरफ से सीएम भगवंत मान का स्वागत करता हूं। 

चार चरणों के चुनावों में बीजेपी हार की तरफ जा रही : डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि आज बीजेपी बुरी तरह से डरी हुई है। चार चरणों के चुनावों में बीजेपी हार की तरफ जा रही है। यही कारणा है बीजेपी की हरियाणा सरकार भी डगमगा गई है। इनके साथ वाले विधायक इनका साथ छोड़ते जा रहे हैं। किसानों पर जितना अत्याचार बीजेपी सरकार ने किया इतना किसी ने भी नहीं किया। पीएम मोदी ने 750 किसानों की शहादत के बाद भी किसानों से एमएसपी गारंटी पर कानून बनाने का झूठा वादा किया। आज पूरे देश में महिलाओं के साथ दुराचार के मामले बढ़ रहे हैं। इनके मंत्रियों ने हमारी बहन बेटियों के मान सम्मान पर हाथ डाला। 

बेरोजगारी के कारण हरियाणा का युवा नशे और अपराध की तरफ जा रहा : डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। जिस कारण युवा नशे, अपराध और अपनी जमीन बेचकर विदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं। हरियाणा में पोर्टल के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है। फैमिली आईडी और प्रॉपर्टी के नाम पर देश का लूटा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद कुरुक्षेत्र में आकर नवीन जिंदल को 1 लाख 86 हजार करोड़ का कोयला चोर कहा। फिर उसी से 1.96 करोड़ रुपए का चंदा लेकर उसको उम्मीदवार बना दिया। आज पूरे देश के भ्रष्टाचारी बीजेपी में शामिल होते जा रहे हैं। सभी बीजेपी की वाशिंग मशीन में धुलते जा रहे हैं। इसलिए अब समय परिवर्तन का है। 

बीजेपी और जेजेपी को गांवों में घुसने नहीं दे रहे लोग : डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा के गांव में बोर्ड लगे हैं कि बीजेपी और जेजेपी का घुसना मना है। आम आमदी पार्टी और कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतवाने में लगे हुए हैं। आज इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल हिंदुस्तान को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए ऐसी सरकार बनाने जा रहे हैं जिसमें भय, भ्रष्टाचार, अपराध नहीं होगा, किसान को स्वामीनाथन रिपोर्ट के हिसाब से एमएसपी मिलेगी और मुस्कुराता हुआ हिंदुस्तान होगा।