Heat Wave Red Alert- भीषण गर्मी से अभी 1 सप्ताह तक राहत नहीं; गर्म हवाएं बिगाड़ेंगी हालत, लू को लेकर रेड अलर्ट जारी

भीषण गर्मी से अभी 1 सप्ताह तक राहत नहीं; गर्म हवाएं बिगाड़ेंगी हालत, लू को लेकर रेड अलर्ट जारी, मौसम वैज्ञानिकों की लोगों को ये सलाह

Severe Heat Wave Red Alert Excessive Heat IMD Weather Today Updat

Severe Heat Wave Red Alert Excessive Heat IMD Weather Today Update

Heat Wave Red Alert: मौसम बेहद गर्म हो गया है। भीषण गर्मी के प्रकोप से लोगों की हालत खराब हो रखी है। दिन में बढ़ते तापमान से लोगों का घर के बाहर निकलना दूभर हो रहा है। आसमान से शरीर पर चुभती तेज कांच सी धूप और ऊपर से गर्म हवाओं के कहर ने बेचैन कर दिया है। ऐसे में लोग अब आसमान तक की तरफ बारिश की बूंदों के लिए टकटकी लगाए हुए हैं। ताकि तापमान गिरे और झुलसा रही इस गर्मी से राहत मिले।

हालांकि, राहत के आसार अभी नहीं हैं। इस भीषण गर्मी से फिलहाल अभी 1 सप्ताह तक राहत नहीं मिलने वाली है। इसके बाद ही उम्मीद है कि, हवाओं का रुख बदले और तापमान में गिरावट आए। बता दें कि, उत्तर भारत के पंजाब-चंडीगढ़ और हरियाणा समेत अन्य कई हिस्सों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस और इससे ऊपर जाते हुए दिख रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। आईएमडी ने लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार का कहना है कि, आमतौर पर मई को साल का सबसे गर्म महीना माना जाता है। अगर उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की कोई गतिविधि नहीं होती है, तो तापमान सामान्य रूप से 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है। कुछ दिनों से अभी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। हमारा अनुमान है कि, आगे करीब हफ्ते तक यही स्थिति बनी रहेगी।

नरेश कुमार ने कहा कि इन दिनों कई जगहों पर 45 डिग्री तो कई जगहों पर 45 डिग्री सेल्सियस के पार 47 डिग्री सेल्सियस तक जाते तापमान को देखते हुए हमारा अनुमान है कि, खासकर राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति अगले 5 दिनों तक बनी रहेगी। हमने यहां हीट वेव से भीषण हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं यूपी में भी अगले 3-4 दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। उत्तरी मध्य प्रदेश में भी हीट वेव चलेगी। नरेश कुमार ने कहा कि उत्तरी मप्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों की लोगों को ये सलाह

भीषण गर्मी और भयंकर लू को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों की लोगों को सावधान किया है। लोगों के लिए एडवाइज़री की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, लोग दिन के समय खासकर दोपहर में घर या दफ्तर के बाहर न निकलें। अगर बाहर निकलना मजबूरी है तो फिर ऐसे में खुद को ढँककर रखें, खासकर सिर को। वहीं पानी और जूस ज्यादा से ज्यादा पीएं। हल्के कपड़े पहनें।