पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले आरोपी को किया काबू

Suspect Involved in Supplying Heroin

Suspect Involved in Supplying Heroin

चौकी इंचार्ज पलसोरा की टीम को बड़ी कामयाबी।

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 14.22 ग्राम हेरोइन बरामद।
पकड़ा गया आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Suspect Involved in Supplying Heroin: पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया और यूटी पुलिस के डीजीपी डॉक्टर सागर प्रीत हुडा द्वारा नशे के खिलाफ पुलिस को सख्त सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर रखे है। उनका पूरा प्रयास है कि शहर को ड्रग फ्री बनाना। वही यूटी पुलिस द्वारा आदेशों की पालना करते हुए नशे के खिलाफ पूरी तरह से अभियान चला रखा है। पुलिस आए दिन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर नशे की खेप भी बरामद कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा रही है।वही आदेशों की पालना करते हुए सैक्टर 56 पलसौरा पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की टीम ने एक आरोपी सप्लायर को गिरफ्तार का उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की है।पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब  जिला मोहाली झामपुर के रहने वाले अभिषेक उर्फ अभि के रूप मे हुई है।पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 14.22 ग्राम हेरोइन बरामद की।

क्या था मामला

जानकारी के अनुसार पता चला कि चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते सैक्टर 56 पलसौरा पुलिस चौकी इंचार्ज सब कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस सैक्टर 56 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से 14.22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मामले में कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस मामले को लेकर और भीं कई अहम जानकारिया हासिल कर सकती है। पकड़ा गया आरोपी सप्लायर कहा से नशीला पदार्थ लेकर आता था।और कहा कहा पर इसकी सप्लाई करता था।