Chandigarh Under-19 Women's team beat Hyderabad by 143 runs

चंडीगढ़ अंडर-19 विमेन टीम ने हैदराबाद को 143 रन से हराया

Chandigarh Un

Chandigarh Under-19 Women's team beat Hyderabad by 143 runs

चंडीगढ़, चंडीगढ़ अंडर-19 विमेन टीम ने मंगलवार को डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-8 ग्राउंड पर खेले गए अंडर-19  विमेन  एकदिवसीय मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को 143 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। यह पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला था।

टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद चंडीगढ़ ने 42 ओवरों में 9 विकेट पर 205 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जैस्मीत कौर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। टीम की कप्तान तैशा मनचंदा ने 34 गेंदों में तेज तर्रार 40 रन जोड़े, जबकि सौम्या ने उपयोगी 25 रन का योगदान दिया। हैदराबाद की ओर से वेमुला जेनिक्षा ने 29 रन देकर 2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम चंडीगढ़ की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 19.5 ओवर में मात्र 62 रन पर सिमट गई। कप्तान तैशा  मनचंदा   ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और मैच को एकतरफा बना दिया। उन्हें तनिषा कटारिया (2/13) और आहान वैद (2/11) का भरपूर सहयोग मिला।