aaj ka itihas

History of 08 December 2023 (08 दिसंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Jane-aaj-ka-itihas

History of 08 December 2023

History of 08 December : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1863 - चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।

1881 - यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।

1923 - जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।

1941 - अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1956 - ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।

1967 - पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया।

1976 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1995 - चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।

1998 - पूर्व लेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने। ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल गया था। फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया।

2000 - ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न, फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार 'गोलनेटमाइन' खोजा। युगांडा में खतरनाक इबोला वायरस के पीड़ितों की संख्या 400 के पार पहुंची जिसमें 160 लोगों की मौत हो गयी।

2002 - भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया। पूर्वी नेपाल नक्सलियों ने बम से हमला कर एक बस को उड़ा दिया जिसमें पांच व्यक्ति मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हो गए।

2003 - निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की। वसुन्धरा राजे सिंधिया राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर आसीन। उमा भारती मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।

2004 - पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2005 - रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।

2007 - अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।

यह भी पढ़ें:

History of 07 December 2023 (07 दिसंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 05 December 2023 (05 दिसंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये