History of 07 June 2025 (07 जून, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये
- By Habib --
- Friday, 06 Jun, 2025

History of 07 June 2025
History of 07 June: आज का इतिहास – प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है
1539-बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफ़गान शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया।
1557-इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1631-मु्ग़ल बादशाह शाहजहाँ की बीबी मुमताज़ बेगम की बुरहानपुर में 39 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।
1780-लंदन में एंटी कैथोलिक दंगों में लगभग सौ लोगों की मौत।
1893-महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
1914-प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक ख़्वाजा अहमद अब्बास का जन्म।
1954-अंग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक एलेन ट्यूरिंग का निधन।
1974-भारत के टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म।
1989-भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया।
1995-नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
1998-भारत के भाला फेंक पैरा एथलीट सुमित अंतिल का जन्म।
1998-स्पेन के कार्लोस मोया ने फ़्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल ख़िताब जीता।
1999-श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त।
2000-एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश।
2002-फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बी डी जत्ती का निधन।
2004-इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2006-भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय।
2007-अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा।
2008-उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले चार प्रतिशत वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।
2011-भारत के एक नृत्य गुरु नटराज रामकृष्ण का निधन।
2013-चीन के शियामेन में एक बस में आग लगने से 42 लोगों की मौत और 30 लोग घायल।
2014-मारिया शारापोवा ने फ्रेंच ओपन महिलाओं का टेनिस खिताब जीता।
2016-इस्तांबुल के केन्द्रीय पुलिस पर कार बम हमले में 11 लोग मारे गए।
यह भी पढ़ें:
History of 04 June 2025 (04 जून, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये
History of 30 May 2025 (30 मई, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये