aaj ka itihas
BREAKING
यूटी पुलिस ने वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे उपलक्ष पर आईआरबी कॉम्प्लेक्स सारंगपुर में पेड़ लगाने का अभियान और सफाई अभियान चलाया सघन वृक्षारोपण, स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण के संकल्प के साथ हिन्दुस्तान जिं़क में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन सघन वृक्षारोपण का लक्ष्य कर्मचारी राज्य बीमा निगम हरियाणा ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल, पंजाब के साथ किया करार सरकारी स्कूलों में लेट फीस का कोई प्रावधान नहीं; सभी स्कूलों में स्थापित किए जाएंगे SMIS हेल्पडेस्क, अभिभावक अपनी सुविधा अनुसार जमा कर सकते हैं फीस: निदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण महाअभियान-2026 का शुभारंभ

History of 04 March (04 मार्च की ऐतिहासिक घटनाये)

Jane-aaj-ka-itihas

History of 04 March

History of 04 March- आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1797 - जॉन एडम्स अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति बने, इससे पहले वे उपराष्ट्रपति थे।

1817 - जेम्स मोनरो ने अमेरिका के पांचवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

1823 - उस्मानी शासन और यूनान के बीच युद्ध में यूनानी सेना ने त्रिपोलिज़ा शहर में 12 हज़ार मुसलानों का नरसंहार किया।

1882 - पूर्वी लंदन में पहली बार बिजली से चलने वाली ट्राम का संचालन हुआ।

1894 - शंघाई में लगी भीषण आग में 1000 से ज्यादा घर तबा​ह हुए।

1908 - ट्रांसवाल यूनिवर्सिटी कॉलेज ने प्रिटोरिया विश्वविद्यालय की स्थापना की।

1921 - हिंदी के लोकप्रिय साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म।

1930 - फ्रांस में आई भयानक बाढ़ से करीब 700 से अधिक लोगों की मौत।

1936 - जर्मनी में पहली बार हिंडेनबर्ग हवाई जहाज ने आधिकारिक उड़ान भरी।

1961 - भारत के पहले विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत की तैनाती हुई।

1972 - लीबिया और सोवियत संघ ने सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किये।

1976 - द मागिरे को सात विस्फोटकों को रखने के लिए दोषी पाया गया और उन्हें 14 साल जेल की सजा सुनाई गयी।

1977 - रोमानिया में भूकंप से 1541 लोगों की मौत हुई।

1989 - लंदन के पुर्ले स्टेशन पर रेल दुर्घटना में पांच लोगों की मौत और 94 लोग घायल हुए।

1997 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मानव क्लोनिंग पर किसी भी शोध के लिए संघीय धन पर रोक लगायी।

2001 - ब्रिटेन में बीबीसी टेलीविजन केंद्र पर बम फेंका गया।

2002 - अफगानिस्तान में भूस्खलन के कारण 150 लोगों की मौत हो गई।

2009 - राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का परीक्षण किया गया।

2012 - व्लादिमीर पुतिन ने आरोपों के बीच रूस का राष्ट्रपति चुनाव जीता।

2013 - इराक में हुए एक हमले में 40 सीरियाई सैनिकों की मौत।

2016 - मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सह-संस्थापक पी. ए. संगमा का निधन।

यह भी पढ़ें:..

History of 03 March (03 मार्च की ऐतिहासिक घटनाये)

यह भी पढ़ें:..

History of 02 March (02 मार्च की ऐतिहासिक घटनाये)