aaj ka itihas

History of 04 January 2024 (04 जनवरी, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas2

History of 04 January 2024

History of 04 January : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1906-प्रसिद्ध कम्युनिस्ट, स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी एवं राजनीतिज्ञ विष्णु दामोदर चितले का जन्म।

1925-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का जन्म।

1966-भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान के बीच भारत-पाकिस्तान सम्मलेन की शुरूआत।

1972-नई दिल्ली में 'इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॉजी एंड फारेंसिक साइंस' का उद्घाटन।

1990-पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और उससे दोगुने घायल हुए।

1993-भारतीय महिला निशानेबाज़ अपूर्वी चंदेला का जन्म।

1998-बंगलादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।

1999-मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान 'मार्स पौसर लैंडर प्रोब' का प्रस्थान।

2002-ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत पहुँचे।

2004-भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।

2006-दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।

2008-गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रिमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

2009-पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।

2010-भारत में 'स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया' के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।

2016-भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एस. एच. कपाड़िया का निधन।

2017-संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ का निधन।

2020-केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। यह नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का 28वां संस्करण है, इसकी थीम 'गांधी: लेखकों के लेखक' रखी गयी।

2022-अनाथ बच्चों के लिए कार्य करने वाली मराठी सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल का निधन।

यह भी पढ़ें:

History of 03 January 2024 (03 जनवरी, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 02 January 2024 (02 जनवरी, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये