भवारना के रेस्तरां में फायरिंग से हड़कंप, पनीर विवाद से शुरू हुआ मामला पहुंचा हिंसा तक

भवारना के रेस्तरां में फायरिंग से हड़कंप, पनीर विवाद से शुरू हुआ मामला पहुंचा हिंसा तक

Panic ensues following a shooting at a restaurant i

Panic ensues following a shooting at a restaurant i

भवारना। Panic ensues following a shooting at a restaurant, भवारना के साथ लगती मनसिंबल पंचायत स्थित एक रेस्तरां में शनिवार देर रात हुए विवाद ने उस समय सनसनी फैला दी जब रेस्तरां परिसर में फायरिंग की गई। घटना के बाद रेस्तरां में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए बाहर भागने लगे।

विवाद की शुरुआत रेस्तरां में परोसे पनीर में अधिक नमक होने की शिकायत को लेकर हुई। शिकायत करने पहुंचे युवकों पारस और आशीष की रेस्तरां के मालिक पदम देव के साथ कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

आरोप है कि इस दौरान रेस्तरां मालिक ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया और इसके बाद मामला और तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ समय बाद रेस्तरां मालिक का एक रिश्तेदार अतुल सिंह पिस्तौल लेकर मौके पर पहुंचा और गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनते ही रेस्तरां में भगदड़ मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि इस दौरान आशीष को पिस्तौल दिखाकर जबरन रोके रखा। उसके सिर के ऊपर पिस्तौल तानकर आलोक ठाकुर, पदम देव व अतुल सिंह मारपीट करते रहे। बाद में आशीष को छुड़ाने गए अन्य व्यक्ति पंकज को भी उन्होंने बंदी बना लिया व उसके सिर पर पिस्तौल से वार करते रहे व लात घूसों से उस मारते रहे।

घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य संजीव सैनी ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही भवारना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद संबंधित पक्षों को थाना भवारना लाया गया, जहां घायलों का उपचार एवं मेडिकल परीक्षण करवाया।

आरोप है कि घटना के बाद सुबूत मिटाने के उद्देश्य से होटल की सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल बरामद की है जिसका लाइसेंस खत्म हो चुका है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।