ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही Hina Khan ने पूरी तरह से मुंडवाए अपने बाल, टोपी से सिर ढके नजर आई एक्ट्रेस, फैंस ने हिम्मत की तारीफ की
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही Hina Khan ने पूरी तरह से मुंडवाए अपने बाल, टोपी से सिर ढके नजर आई एक्ट्रेस, फैंस ने हिम्मत की तारीफ की

Hina Khan Breast Cancer

Hina Khan Breast Cancer

नई दिल्ली। Hina Khan Breast Cancer: टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री हिना खान के लिए ये वक्त बेहद कठिन साबित हो रहा है। एक्ट्रेस पिछले कुछ वक्त से ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से गुजर रही हैं। जून महीने के आखिर में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर है और इसका इलाज करवा रही हैं।

इस खबर के बाद हिना के फैंस और उनका परिवार उनके लिए दुआ कर रहा हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री भी अपने फैंस को अपना लगातार अपडेट देती नजर आ रही है। हिना लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी इस जर्नी का हर एक पल फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

हिना खान का नया वीडियो 

हिना खान इस वक्त अपने स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर की लड़ाई लड़ रही है। इस दौरान उन्हें दर्दनाक कीमोथेरेपी सेशन से गुजरना पड़ रहा है।  ऐसे में उन्होंने अपने बालों को भी खो दिया है। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने बालों को छोटा करवाया था। तो वहीं अब उन्होंने बालों को पूरी तरह से शेव कर लिया है।

उन्होंने मंगलवार को अपना एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने स्किन केयर रूटीन शेयर करती दिखाई दे रही है। बता दें, ये एक एड शूट वीडियो है, जिसमें हिना ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर की सिर पर टोपी पहनी हुई है, जिससे उनका सिर ढका हुआ है। हिना अपना नो-मेकअप लुक फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

फैंस और दोस्तों ने किए कमेंट्स

इस वीडियो पर हिना खान को देखते हुए उनके चाहने वालों ने जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। टीवी अभिनेता नकुल मेहता ने लिखा, 'चैंपियन'। एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने ब्रेवरी वाले इमोजी बनाए है। इसके अलावा एक फैन ने लिखा-  'वह बालों के साथ और बिना बालों के भी काफी सुंदर दिखती हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा- सबसे मजबूत महिला। ढेर सारी दुआएं आपके लिए।