बिलासपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 101 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब के तीन तस्कर गिरफ्तार

Major STF operation in Bilaspur

Major STF operation in Bilaspur

बिलासपुर। Major STF operation in Bilaspur, नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्टेट टास्क फोर्स सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने बिलासपुर के दर्शानी क्षेत्र में फोरलेन पर नाकेबंदी के दौरान पंजाब नंबर की एक स्कार्पियो गाड़ी से 101 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में गाड़ी में सवार पंजाब के रहने वाले तीन शातिर नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ कुल्लू के पुलिस उप-अधीक्षक हेमराज वर्मा को क्षेत्र में पंजाब की तरफ से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप लाए जाने की पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिलासपुर के दर्शानी नामक स्थान पर फोरलेन राजमार्ग पर जाल बिछाया और सख्त नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की।

इस दौरान पंजाब से बिलासपुर की तरफ आ रही एक संदिग्ध स्कार्पियो गाड़ी नंबर पीबी -03बीजे-1944 को टीम ने जांच के लिए रोका। पुलिस और एसटीएफ टीम को देखकर गाड़ी में सवार लोग घबरा गए। संदेह गहराने पर जब टीम ने गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली, तो उसमें से कुल 101 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

बरामद चिट्ठे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नशे की खेप और स्कार्पियो गाड़ी को कब्जे में ले लिया और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

आरोपितों की पहचान

  • जगवीर सिंह (40 वर्ष) निवासी गांव व डाकखाना बुकनवाला तहसील व जिला मोगा,
  • हरप्रीत सिंह (30 वर्ष) निवासी लहरियों का मोहल्ला (पंजाब)।
  • जसविंदर सिंह (31 वर्ष) निवासी पत्ती मोहब्बतकी, मोगा (पंजाब) के रूप में हुई है।

एसटीएफ की टीम ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस थाना झंडूता (जिला बिलासपुर) में आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।