शिमला का यह वीडियो कलेजा मुंह को लाने वाला; ऊंचे पहाड़ पर रास्ता साफ कर रही JCB खाई में पलटी, दिखा बेहद खौफनाक मंजर

Shimla JCB Fell in 300 Meter Deep Ditch Accident Viral Video
Shimla JCB Viral Video: बारिश के इस मौसम में हिमाचल के हालात बेहद खराब हो रखे हैं। बाढ़ और जगह-जगह लैंडस्लाइड के चलते कई लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। वहीं इसी बीच अब एक और खौफनाक मंजर हिमाचल के शिमला में देखने को मिला है। शनिवार को शिमला के कुमारसैन में नेशनल हाईवे-5 के पास अचानक लैंडस्लाइड होने से एक JCB मशीन ऊंचे पहाड़ से 300 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस भयावह हादसे में जेसीबी के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौत हो गई।
रास्ता साफ कर रही थी JCB
बताया जाता है कि, नेशनल हाईवे-5 के पास पहले से हो चुके लैंडस्लाइड के बाद यातायात बाधित होने को लेकर रास्ता साफ करने का काम रही थी। JCB से रास्ते से मलबा हटाने का काम जारी ही था कि इसी दौरान अचानक फिर लैंडस्लाइड हुआ और ऊपर पहाड़ से पत्थर नीचे की ओर गिरे। जहां JCB पत्थरों की चपेट में आ गई और अनियंत्रित होने से खाई में पलट गई। जो वीडियो सामने आया है, उसमें JCB लुढ़कते हुए खाई में जाते हुए दिख रही है। इस बीच आसपास रुके हुए लोग जेसीबी के गिरने का वीडियो बना रहे हैं।
वीडियो कलेजा मुंह को लाने वाला
हिमाचल में बढ़ती जा रहीं लैंडस्लाइड की घटनाएं
बहराल हिमाचल में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। पिछले साल भी इन दिनों हिमाचल से लैंडस्लाइड की कई घटनाएं सामने आती थीं। हिमाचल में इस प्रकार की स्थिति लगातार चिंताजनक और खतरनाक है। हमें इस ओर चेतना होगा और प्रकृति के अनुकूल कदम उठाने होंगे।
हमें यह देखना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम पहाड़ों के साथ क्या कर रहे हैं। पहाड़ों के कटाव पर सड़कें, हाईवे बनाने और विकास लिए पहाड़ों पर बढ़ती मशीनरी गतिविधियां हमें विनाश तक ले जा सकती हैं। वहीं लैंडस्लाइड की घटनाओं के और भी कई कारण हो सकते हैं। जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।