राजीव बिंदल के राजनैतिक प्रबंधन से भाजपा लड़ेगी सत्ता में वापसी की जंग

BJP will Fight the Battle to Return to Power

BJP will Fight the Battle to Return to Power

शिमला.! (संदीप उपाध्याय) BJP will Fight the Battle to Return to Power: संदीप उपाध्याय )हिमाचल की सियासत में राजनैतिक प्रबंधन गुरु माने जाने वाले राजीव बिंदल को लगातार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कमान मिली है। अब तय है कि अगले विधानसभा चुनाव तक बिंदल ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहेंगे। बिंदल की रणनीति के आधार पर भाजपा की चुनाव प्रबंधन होगा। राजनैतिक प्रबंधन में माहिर राजीव बिंदल तीसरी बार अध्यक्ष पद संभालते हुए सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर रहे हैं। जिससे अब भाजपा नेता प्रदेश के कांग्रेस सरकार को सदन से सड़क तक घेर सत्ता में वापसी की जंग की शुरुआत करेंगे। खासतौर से पूर्व में कांग्रेस के द्वारा जनता को दी गई गारंटी को लेकर सरकार के घेरेंगे और सत्ता में वापसी की राह मजबूत करेंगे। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए भाजपा में लंबे समय से जद्दोजहद चल रही थी। प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए पार्टी के कई सीनियर नेताओं के नाम समय-समय पर चर्चा में रहे। आखिर कार अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा हुई और एक ही नामांकन दाखिल हुआ राजीव बिंदल का। यह तय है कि यह नामांकन प्रदेश के नेताओं के साथ मंथन के बाद ही हाईकमान ने राजीव बिंदल का नाम प्रदेशाध्यक्ष के लिए फाइनल किया होगा। हाईकमान ने यह निर्णय इस कारण लिया होगा कि अब पार्टी को चुनावी मोड में आना है। प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार का आधा कार्यकाल पूरा हो गया है, अब पार्टी को जनता के बीच जाकर आंदोलन खड़ा करना होगा, जिससे ढाई साल बाद होने वाले चुनावों में पार्टी जीतकर सत्ता में आ सके। ऐसी स्थिति में राजीव बिंदल के अलावा प्रदेशाध्यक्ष के लिए चल रहे नामों में से किसी का नाम तय होता तो शायद पार्टी में गुटबाजी बढ़ सकती थी, पार्टी को एकजुटता के साथ आगे बढ़ाने के लिए ही हाईकमान में राजीव बिंदल को दोबारा अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया। प्रदेशाध्यक्ष पद पर बिंदल की ताजपोशी के समय केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश के सभी दिग्गज नेता अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर सहित सांसद और विधायक उपस्थित होकर एकजुटता का संदेश दिया। 

प्रदेशाध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद तय है कि राजीव बिंदल चुनावी बिसात बिछाने के लिए कार्यकारिणी का गठन करेंगे। जिसमें संतुलन बनाते हुए सभी नेताओं के साथ-साथ प्रदेश के सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने के प्रयास करेंगे। बिंदल अपनी टीम के साथ ही बूथ बूथ तक भाजपा को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। 

बिंदल की लक्ष्य तय : लोकसभा चुनाव में 61 सीटों की बढ़त का कायम रखना 

प्रदेशाध्यक्ष पद की तीसरी बार कमान संभालने की बाद राजीव बिंदल का लक्ष्य तय है कि भाजपा का सत्ता में लाना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आने वाले 2 साल चुनौती पूर्ण रहने वाले हैं और मैं पार्टी अध्यक्ष होने के नाते 24 गुना 7 निरंतर कार्य करूंगा। दूसरा हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचारी और झूठी सरकार को उखाड़ फेंक कर भाजपा की सरकार को मजबूती के साथ स्थापित करना।लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जितना और 68 में से 61 विधानसभाओं पर बढ़त दर्ज करना, प्रदेश में 47000 सक्रिय सदस्यता बनाना, मंडलों की संख्या 74 से 171 करना और 8009 बूथों में से 7775 बूथ पर 11 सदस्य समिति खड़ा करना और मंडल स्तर तक सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करना इस कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां रही।

अगर आज प्रदेश में चुनाव हो जाए तो कांग्रेस पार्टी 8 सीटें भी जीत नहीं पाएगी : अनुराग

शिमला, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर बिंदल की नियुक्ति से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा। आने वाले समय में अगर हिमाचल प्रदेश में चुनाव हो जाएगा तो कांग्रेस पार्टी को 68 में से 8 सीटें भी नहीं प्राप्त होगी और हिमाचल में जोरदार तरीके से कमल खिलेगा।

बूथ बूथ पर कांग्रेस पार्टी की जमानत जप्त करने का संकल्प लेंगे : श्रीकांत

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का संगठन मजबूत और सुदृढ़ है। पहले हिमाचल प्रदेश में 8 लाख प्राथमिक सदस्य हुआ करते थे आज 18 लाख है, हम विकसित भारत का संकल्प लेते हुए मेरा बूथ सबसे मजबूत के लक्ष्य को लेकर काम करेंगे और बूथपर अधिकतम समय देने का काम करेंगे।