हिमाचल में बारिश ने क्या कर दिया... जिसका डर था वही हुआ, सैलाब में खोये लोगों के मिलने लगे शव, राहत-बचाव कार्य की ये तस्वीरें देखिये

Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Heavy Rainfall

Himachal Pradesh Heavy Rainfall : हिमाचल में बुधवार को मानसूनी बारिश का भयंकर प्रकोप देखने को मिला है| जिसने यहां के कुल्लू जिले को सबसे ज्यादा प्रभावित किया| कुल्लू जिले की मर्णिकर्ण घाटी में भारी बारिश से इस कदर सैलाब उमड़ा कि बहुत कुछ तहस-नहस हो गया| यहां के चोज गांव का तो मंजर बेहद भयभीत कर देने वाला था| वहीं अचानक आये इस सैलाब में चार से पांच लोग लापता भी हो गए| और अब बुरी खबर यह है कि लापता हुए लोगों के शव मिलने शुरू हो गए हैं|

Himachal Pradesh Heavy Rainfall
Himachal Pradesh Heavy Rainfall
Himachal Pradesh Heavy Rainfall
Himachal Pradesh Heavy Rainfall

दरअसल, सैलाब में लापता हुए लोगों में एक महिला का शव बरामद किया गया है| वहीं, बाकियों को अभी तलाशा जा रहा है| स्थानीय पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा है| NDRF-SDRF दोनों टीमें जुट के जल्द से जल्द लापता हुए लोगों को ढूढ़ निकालने की कोशिश में हैं| लेकिन सैलाब का मलबा ज्यादा होने से राहत-बचाव कार्य में समय लग रहा है|

Himachal Pradesh Heavy Rainfall
Himachal Pradesh Heavy Rainfall
Himachal Pradesh Heavy Rainfall
Himachal Pradesh Heavy Rainfall

जोखिम वाले क्षत्रों में जाने पर पाबंदी...

इधर, इस घटना के बाद हिमाचल में जहां जोखिम वाले क्षत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित किया जा रहा है तो वहीं ऐसे क्षत्रों में पर्यटकों के जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है| उनसे ऐसे स्थानों से हर हाल में बचने और वहां कोई शिविर न लगाने को कहा गया है| हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने खुद इस बारे में प्रशासन को निर्देशित किया है| बतादें कि, हिमाचल में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है|

Himachal Pradesh Heavy Rainfall
Himachal Pradesh Heavy Rainfall
Himachal Pradesh Heavy Rainfall
Himachal Pradesh Heavy Rainfall

कुल्लू में घटना पर क्या बोले सीएम...

वहीं, कुल्लू की इस घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा-  पिछले कुछ दिनों से बरसात में तेजी आई है। राज्य में बरसात के मौसम में लैंडस्लाइड, बादल फटने और भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आती हैं| जहां इसी कड़ी में कुल्लू में भी घटना घटी है| घटना का जायजा लिया जा रहा है| सीएम जयराम ठाकुर ने आगे कहा कि आज मैंने इस विषय पर DC के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की है। हिमाचल प्रदेश में आने वाले समय में बरसात के कारण जो भी हालात बनते हैं वहां हम जल्द से जल्द राहत कार्य कर सकें। इसके लिए हमने जिला प्रशासन को आदेश दिए हैं|