Himachal tour of President Draupadi Murmu ends

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हिमाचल दौरा हुआ खत्म

Himachal tour of President Draupadi Murmu ends

Himachal tour of President Murmu ends

शिमला:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल दौरा आज समाप्त हो गया। चार दिन से हिमाचल दौरे पर रही राष्ट्रपति मुर्मू ने शुक्रवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हिमाचल प्रदेश में उनके चार दिनों के प्रवास के बाद मशोबरा के कल्याणी हेलीपैड पर गर्मजोशी से विदा किया गया। इस दौरान कई दिग्गज नेता महामहिम को विदा करने आए।

राष्ट्रपति मुर्मू को विदा करने के अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उपस्थित थे। सीएम सुक्खू ने महामहिम को तोहफा भी दिया और यात्रा मंगलमय होने की कामना भी की।

इनके साथ-साथ प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री, डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री, रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव, प्रबोध सक्सेना, डीजीपी, संजय कुंडू, और अन्य वरिष्ठ सिविल, पुलिस और सेना अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तोहफे देकर उनका अभिनंदन किया।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिन के दौरे पर हिमाचल प्रदेश में थी। इस दौरान वह बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 मिनट के भाषण में ही हिमाचल के विकास को नई दिशा दी।

उन्होंने पहाड़ की ठंड से लेकर प्राकृतिक सौंदर्य पर ग्लोबल वार्मिंग की पड़ रही मार का चिंतन करते हुए कैसे किसान व उद्यमी के विकास में विश्वविद्यालय योगदान दे सकता है, का मंत्र छात्रों, प्राध्यापकों व सरकार को दिया।

महामहिम ने हिमाचल प्रदेश के विकास पर जोर दिया है। उन्होंने हिमाचल सरकार को युवाओं और शिक्षा पर ध्यान देने का संदेश दिया।