Himachal Pradesh Assembly Election: BJP ने रेडी की अपनी चुनावी टीम! पार्टी ने प्रभारियों की लिस्ट की जारी

हिमाचल में चुनाव की तैयारी जोरों पर: BJP ने रेडी की अपनी चुनावी टीम! पार्टी ने प्रभारियों की लिस्ट की जारी

Himachal Pradesh Assembly Election

Himachal Pradesh Assembly Election

Himachal Pradesh Assembly Election : हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है और जैसे-जैसे यह चुनाव नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे यहां सक्रिय तमाम राजनीतिक पार्टियों ने जीत के लिए अपनी ताकत झोकनी शुरू कर दी है|

यह भी पढ़ें- BJP में अहम नियुक्तियां: इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देख लें जारी अधिसूचना

बतादें कि, भारतीय जनता पार्टी जो कि इस समय प्रदेश की सत्ता में है, वह दोबारा भी सत्ता हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है| पार्टी तैयारी में जुटी हुई है| बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सक्रियता रखने के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं|

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को मुख्य चुनाव प्रभारी और देवेन्द्र सिंह राणा को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

Himachal Pradesh Assembly Election
Himachal Pradesh Assembly Election

हाल ही में कांग्रेस ने भी गठित की थी चुनाव समिति

ध्यान रहे कि, हाल में कांग्रेस भी हिमाचल चुनाव के लिए चुनाव समिति का गठन कर चुकी है| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव समिति के गठन को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी थी|

कांग्रेस की चुनाव समिति लिस्ट यहां देखें- Himachal Congress: हिमाचल में कांग्रेस ने कसी कमर, सोनिया गांधी ने प्रदेश चुनाव समिति का किया गठन