Himachal Panchayat Polls

हिमाचल पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में मतदान

undefined

Himachal Panchayat Polls

Himachal Pradesh State Election Commission ने प्रदेश की 3,754 पंचायतों के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त Anil Khachi ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

आयोग के अनुसार पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 26 मई को, दूसरे चरण का 28 मई को और तीसरे चरण का मतदान 30 मई को होगा। अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन पत्र 7, 8 और 11 मई को दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन की जांच 12 मई को होगी और उम्मीदवार 15 मई तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतगणना मतदान के तुरंत बाद की जाएगी।

इस बार चुनाव में लगभग 50,48,000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें करीब 51,000 युवा पहली बार वोट डालेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया कि उपप्रधान पद के लिए किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होता है।

वहीं, Kullu जिले के आनी और नग्गर ब्लॉक की दो पंचायतों में फिलहाल चुनाव नहीं कराए जाएंगे, क्योंकि इनका कार्यकाल वर्ष 2027 में पूरा होना है।