Himachal Leader Vijai Singh Mankotia Joins BJP: हिमाचल में कांग्रेस के लिए फिर बुरी खबर, विजय सिंह मनकोटिया BJP में शामिल

हिमाचल में नेताओं की 'भागम-भाग': कांग्रेस के लिए फिर बुरी खबर, BJP में शामिल हुआ यह दिग्गज नेता

Himachal Leader Vijai Singh Mankotia Joins BJP

Himachal Leader Vijai Singh Mankotia Joins BJP

Himachal Leader Vijai Singh Mankotia Joins BJP : अक्सर देखने में आता है कि चुनाव के बीच नेता अपना पाला बदलने लगते हैं और ऐसा ही अब हिमाचल में हो रहा है| यहां विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Election 2022) के ऐलान के बाद नेताओं की 'भागम-भाग' देखने को मिल रही है और सबसे ज्यादा झटके लग रहे हैं कांग्रेस को| दरअसल, चुनाव के नजदीक आते-आते पिछले दो-तीन महीनों में कांग्रेस (Congress) के दिग्गज-दिग्गज नेता उसका साथ छोड़ गए हैं और बीजेपी (BJP) में जाकर हाथ मिला लिया है| जहां इस कड़ी में अब ताजा नाम मेजर (सेवानिवृत्त) विजय सिंह मनकोटिया का है|

यह पढ़ें - Himachal Election: हिमाचल की सभी 68 सीटों पर एक नजर में देखिए AAP के सारे उम्मीदवार

कांग्रेस में रहे विजय सिंह मनकोटिया ने बीते मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर के गांव विजयपुर में मनकोटिया को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई| नड्डा ने कहा कि, विजय सिंह मनकोटिया ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने और सेवा करने का निर्णय लिया है| उनका पार्टी में स्वागत है| बतादें कि, मनकोटिया हिमाचल के काफी नामी नेता हैं| विधानसभा चुनाव के मौके पर उनका बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है| मनकोटिया के बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस के काफी वोट कट सकते हैं|

Himachal Leader Vijai Singh Mankotia Joins BJP
Himachal Leader Vijai Singh Mankotia Joins BJP
Himachal Leader Vijai Singh Mankotia Joins BJP
Himachal Leader Vijai Singh Mankotia Joins BJP

BJP Candidates List: 62 के बाद बाकी 6 उम्मीदवारों का भी हुआ ऐलान, हिमाचल चुनाव पर बीजेपी की पूरी लिस्ट यहां देखिए

ध्यान रहे कि, इससे पहले 19 अक्टूबर को हिमाचल की बंजार विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे आदित्य विक्रम सिंह ने उस वक्त पार्टी से इस्तीफा दे दिया था जब उन्हें टिकट नहीं दी गई| आदित्य विक्रम सिंह बीती रात बीजेपी में शामिल हो गए थे| सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था| वहीं, आदित्य विक्रम सिंह से पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन बीजेपी में शामिल हुए थे| महाजन से पहले भी हिमाचल कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर रहने वाले व दो-दो बार विधायक रहे दो दिग्गज नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया था|

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को

हिमाचल में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग करवाई जाएगी| जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी| चुनाव के लिए मैदान में उतर रहे उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं| वहीं, 27 अक्टूबर को नामांकनों की छटनी होगी| कोई भी उम्मीदवार अगर नामांकन वापिस लेना चाहे तो उसके लिए आखिरी 29 अक्टूबर तय की गई है|

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें

नजर अगर हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल सीटों पर डालें तो यहां 68 विधानसभा सीटें है। जिनमें से 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं और 3 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। हिमाचल में बहुमत से सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटों की जरूरत पड़ती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। पिछला विधानसभा चुनाव 9 नवंबर 2017 को सम्पन्न हुआ था|

हिमाचल में वर्तमान वोटरों की क्या स्थिति?

चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में कुल 55 लाख 7 हजार 261 वोटर हैं| जिनमें से 27 लाख 80 हजार 208 पुरुष और 27 लाख 27 हजार 16 महिलाएं शामिल हैं|

यह पढ़ें - Himachal Assembly Election 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव पर आपके हर सवाल का जवाब यहां! एक-एक बात जानिए

यह पढ़ें - बारात चल दी और बाराती लौटे जा रहे! हिमाचल में चुनाव के बीच Congress को झटका, अब यह नामी नेता BJP में शामिल

यह पढ़ें - हिमाचल में Congress को फिर बड़ा झटका: पार्टी को 45 साल, कार्यकारी अध्यक्ष... और अब इस सीनियर नेता ने थाम लिया BJP का दामन

यह पढ़ें - Himachal Pradesh: हिमाचल में चुनाव से पहले Congress को तगड़ा झटका, पार्टी में शीर्ष पद पर रहने वाले ये दिग्गज नेता BJP में हुए शामिल