Himachal CM on EVM: हिमाचल CM की डिमांड: EVM से न हों चुनाव; सुक्खू बोले- बैलेट पेपर पर चुनाव हों तो शक दूर हो जाये
BREAKING
78वां निरंकारी संत समागम - सत्य का संदेश देने का एक भव्य उत्सव, 31 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2025 तक आयोजित होगा निरंकारी संत समागम लोगों की इस परेशानी को देखते हुए गांव के सरपंच मास्टर तुलाराम ने बस न रुकने की शिकायत की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सी एम मान ने आर.टी.ओ. कार्यालय लगाया ताला अब 1076 डायल करने पर घर आ कर कार्य करेंगे आर टी ओ कर्मचारी मान सरकार के वादे की रफ्तार तेज़: 6 मेगा-प्रोजेक्ट्स से पंजाब बन रहा उत्तर भारत का टूरिज्म हब, PPP रोडमैप तैयार

हिमाचल CM की डिमांड: EVM से न हों चुनाव; सुक्खू बोले- बैलेट पेपर पर चुनाव हों तो शक दूर हो जाये, उधर प्रतिभा सिंह के विचार अलग

Himachal CM on EVM

Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu on EVM

Himachal CM on EVM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 में कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। करारी शिकस्त खाने वाली कांग्रेस महाराष्ट्र में 16 सीटों पर ही सिमट गई। वहीं महाराष्ट्र में इस हार के बीच हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम सुक्खू ने मांग की है कि, EVM की जगह बैलेट पेपर पर चुनाव करवाए जाएं। क्योंकि, टेक्नोलॉजी को हैक किया जा सकता है।

शक को दूर किया जाना चाहिए

सीएम सुक्खू ने कहा, ''जब किसी पर शक होता है तो उसे हटाया जाना चाहिए। जब EVM बनाने वालों ने ईवीएम बंद कर दी तो एक बार शक को दूर करने के लिए भारत में भी बैलेट पेपर पर चुनाव हो जायें तो कोई फर्क नहीं। क्योंकि शक को दूर करना है।

सीएम ने कहा कि, टेक्नोलॉजी कोई भी हो। किसी भी टेक्नोलॉजी को हैक किया जा सकता है। खुद टेक्नोलॉजी के ज्ञाता एलन मस्क भी कह चुके हैं कि टेक्नोलॉजी को हैक किया जा सकता है। ऐसे में अगर शक को दूर करना है तो एक बार के लिए बैलेट पेपर पर चुनाव हो जायें तो शक भी दूर हो जाये। चुनावों में ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर का प्रयोग होना चाहिए, ताकि लोकतंत्र की मौलिकता और निष्पक्षता बनी रहे।

प्रतिभा सिंह के विचार अलग

सीएम सुक्खू ने सोमवार सुबह बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग की तो वहीं दोपहर बाद हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने EVM मामले पर अपने अलग विचार रखते हुए कहा- मुझे नहीं लगता, हम इस बारे में कुछ भी कर सकते हैं। हम चाहें बैलट पेपर से चुनाव हो, तो यह हमारे चाहने से नहीं हो सकता। यह सरकार और चुनाव आयोग ही तय करेंगे कि इसमें क्या करना है।

प्रतिभा सिंह ने कहा, ''ऐसे ही बोलना कि EVM हटा दो और बैलेट से दोबारा चुनाव करवाओ। यह कोई छोटा मामला नहीं है। यह एक बहुत बड़ा मामला है। चुनाव आयोग ही इसमें निर्णय कर सकता है। चुनाव आयोग के पास कोई ठोस शिकायत आएगी, तब वह इसके बारे में विचार करेगा।