Himachal CM Sukhu Health| हिमाचल CM की तबीयत बिगड़ी; IGMC शिमला में भर्ती कराए गए, पेट में संक्रमण हुआ है
BREAKING
78वां निरंकारी संत समागम - सत्य का संदेश देने का एक भव्य उत्सव, 31 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2025 तक आयोजित होगा निरंकारी संत समागम लोगों की इस परेशानी को देखते हुए गांव के सरपंच मास्टर तुलाराम ने बस न रुकने की शिकायत की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सी एम मान ने आर.टी.ओ. कार्यालय लगाया ताला अब 1076 डायल करने पर घर आ कर कार्य करेंगे आर टी ओ कर्मचारी मान सरकार के वादे की रफ्तार तेज़: 6 मेगा-प्रोजेक्ट्स से पंजाब बन रहा उत्तर भारत का टूरिज्म हब, PPP रोडमैप तैयार

हिमाचल CM की तबीयत बिगड़ी; IGMC शिमला में भर्ती कराए गए सुखविंदर सुक्खू, डॉक्टरों की निगरानी में हैं, मेडिकल जांचें चल रहीं

Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu Health Update

Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu Health Update

Himachal CM Sukhu Health: हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें शिमला स्थित इंदिरा गांधी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। IGMC के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल राव ने यह जानकारी दी है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत कैसे बिगड़ गई?

बताया जा रहा है कि, उन्हें पेट में संक्रमण हुआ है। जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई है। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें आधी रात अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अस्पताल में सुखविंदर सिंह सुक्खू का अल्ट्रासाउंड हुआ और उनकी रिपोर्ट सामान्य है। बताया जाता है कि, सुक्खू की सभी मेडिकल जांच की गईं हैं और सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। लेकिन संक्रमण के चलते उन्हें निगरानी में रखा गया है और आगे की जांच की जा रही है।

सामान्य परिवार से हैं सुक्खू, पहली बार बने CM

बता दें कि, सुखविंदर सिंह सुक्खू एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राजनीति में आने के बाद वह कांग्रेस से जुड़े और यहां उन्होने पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए खूब मेहनत की। हिमाचल के विधानसभा चुनाव-2022 में जीत के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम के रूप में चुना गया था। सुक्खू पहली बार सीएम बने हैं।