हिमाचल में हिम देसी घी हुआ महंगा, मिल्कफेड ने 50 रुपये प्रति किलो बढ़ाए दाम
'Him' Desi Ghee becomes costlier in Himachal
शिमला। 'Him' Desi Ghee becomes costlier in Himachal, हिमाचल प्रदेश सरकार के उपक्रम मिल्कफेड ने हिम देसी घी की कीमतों में 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। मिल्कफेड की ओर से जारी नए मूल्य के अनुसार अब एक किलो हिम घी 750 रुपये के बजाय 800 रुपये में उपलब्ध होगा। नई दरें 20 जुलाई से पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई हैं।
क्यों संशोधित किए गए दाम
मिल्कफेड का कहना है कि दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण तथा उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण हिम घी के दाम संशोधित किए गए हैं। हालांकि, दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
मिल्कफेड उपलब्ध करवाता है ये उत्पाद
मिल्कफेड प्रदेश के पशुपालकों से दूध खरीदकर विभिन्न दुग्ध उत्पादों दूध, दही, घी, मक्खन, पनीर सहित विभिन्न दुग्ध उत्पाद बाजार में उपलब्ध करवाता है।
क्या कहना है अधिकारियों का
संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, परिवहन तथा अन्य उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण हिम घी के दामों में संशोधन करना आवश्यक हो गया था। घी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं को अब प्रति किलो 50 रुपये अधिक चुकाने होंगे। नई कीमतें मिल्कफेड के सभी अधिकृत बिक्री केंद्रों और वितरकों पर प्रभावी रहेंगी।