नीलकंठ मार्ग पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: चेकिंग के दौरान पुलिस से उलझी हरियाणा की महिला, वीडियो वायरल

नीलकंठ मार्ग पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: चेकिंग के दौरान पुलिस से उलझी हरियाणा की महिला, वीडियो वायरल

High-Voltage Drama on Neelkanth Marg

High-Voltage Drama on Neelkanth Marg

ऋषिकेश। High-Voltage Drama on Neelkanth Marg, पौड़ी जिले के नीलकंठ मार्ग फूलचट्टी के समीप एक चेकिंग दौरान हरियाणा के पर्यटकों और पुलिस के बीच विवाद की घटना सामने आई है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चेकिंग के दौरान कार में बैठे कुछ लोग ड्रिंक कर रहे थे, जिसे रोकने पर कार में बैठी एक महिला पुलिस कर्मियों से उलझ गई।

महिला वीडियो में पुलिस कर्मियों पर झूठे आरोप लगाने और फंसाने का दबाव डालने का प्रयास करती नजर आई।

घटना के दौरान दो पुलिस कर्मियों पर महिला को हावी होते देख कुछ राफ्टिंग गाइड भी महिला की हरकत का विरोध करते हैं।

इसके बाद कार सवार अन्य पर्यटक महिला को खींचकर कार में बैठाते हैं। इस दौरान महिला राफ्टिंग गाइड को अपशब्द कहती हुई भी दिखाई दी।

वहीं, इस संबंध में लक्ष्मणझूला पुलिस ने पुष्टि की है कि यह घटना मुनिकीरेती या लक्ष्मणझूला क्षेत्र की नहीं, बल्कि पौड़ी जिले के नीलकंठ मार्ग, फूलचट्टी के समीप की है और यह सोमवार की घटना है।

पढ़ें पूरी खबर- देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य और विकास कार्यों पर दिए सख्त निर्देश

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग पुलिस तथा पर्यटक व्यवहार पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।