ऋषिकेश के तपोवन में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पति के विवाद में अनजान पुरुष से भिड़ गई महिला, चले लात-घूंसे; पुलिस ने काटा चालान
High-Voltage Drama in Rishikesh's Tapovan
ऋषिकेश। High-Voltage Drama in Rishikesh's Tapovan, मुनिकीरेती क्षेत्र के तपोवन में एक दंपती की अनजान व्यक्ति से बहस हुई, जिसके बाद नौबत मारपीट तक जा पहुंची।
पति को टोकने पर पत्नी उक्त पुरुष से भिड़ गई, जिसके बाद पुरुष व महिला के बीच खूब लात-घूसे चले। घटना का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तपोवन पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण रावत ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह की है। बताया कि तपोवन मार्ग पर किसी बात को लेकर दोनों पुरुषों के बीच में बहस शुरू हुई।
इसके बाद महिला अपने पति के समर्थन में आकर दूसरे पुरुष से भिड़ गई।
दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हुई, जिसके बाद लात-घूसे चलने लगे। कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग किया।
जिसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस चौकी लाया गया और दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग में चालान की कार्रवाई की गई। दोनों पक्षों के लोग पर्यटक हैं।
वहीं, वीडियो में महिला और पुरुष के बीच लात-घूसे चलता देख हर कोई हैरान था। क्षेत्रवासी तीर्थनगरी में अमर्यादित आचरण को लेकर भी खासा नाराज दिखे।