कोडरमा में प्रेम प्रसंग को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, नाबालिग ने पुलिस कार्रवाई के दौरान चाकू लहराया, महिला जवान पर हमले की कोशिश

कोडरमा में प्रेम प्रसंग को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, नाबालिग ने पुलिस कार्रवाई के दौरान चाकू लहराया, महिला जवान पर हमले की कोशिश

1000261474

High-voltage drama in Koderma over a romantic affair

कोडरमा। High-voltage drama in Koderma over a romantic affair,प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हाई-वोल्टेज ड्रामा सोमवार देर रात कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के गरागड़गी गांव में देखने को मिला। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र से अपने प्रेमी के साथ फरार हुई एक नाबालिग लड़की को बरामद करने पहुंची पुलिस को उस समय अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा, जब नाबालिग ने महिला पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने का प्रयास कर दिया। 

हालांकि महिला जवान ने सतर्कता दिखाते हुए खुद को सुरक्षित बचा लिया। बाद में पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद नाबालिग के हाथ से चाकू छीनकर उसे काबू में किया। 

घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

घटना के दौरान गांव की सड़क पर कई घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पूरा घटनाक्रम तमाशबीन बनकर देखते रहे। पुलिस और स्वजन लगातार नाबालिग को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी।

जानकारी के अनुसार, जयनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग छह जुलाई को अपने प्रेमी राहुल दास के साथ घर से फरार हो गई थी। लड़की के पिता ने जयनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि चंदवारा थाना क्षेत्र के गरागड़गी निवासी राहुल दास उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत दर्ज होने के बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।

युवक की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी पुलिस

सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों गरागड़गी गांव पहुंचे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस लड़की की बरामदगी और युवक की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची। 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 9.22.23 AM

पुलिस को देखते ही नाबालिग ने हाथ में चाकू उठा लिया और अपने प्रेमी से अलग किए जाने पर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। इस दौरान उसने महिला पुलिसकर्मी पर हमला करने की भी कोशिश की, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

काफी देर तक चली समझाइश और पुलिस की सूझबूझ के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर फिलहाल सखी सेंटर भेज दिया है, जबकि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।