Helpline became helpful in making liquor ban successful
BREAKING
यूटी पुलिस ने वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे उपलक्ष पर आईआरबी कॉम्प्लेक्स सारंगपुर में पेड़ लगाने का अभियान और सफाई अभियान चलाया सघन वृक्षारोपण, स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण के संकल्प के साथ हिन्दुस्तान जिं़क में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन सघन वृक्षारोपण का लक्ष्य कर्मचारी राज्य बीमा निगम हरियाणा ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल, पंजाब के साथ किया करार सरकारी स्कूलों में लेट फीस का कोई प्रावधान नहीं; सभी स्कूलों में स्थापित किए जाएंगे SMIS हेल्पडेस्क, अभिभावक अपनी सुविधा अनुसार जमा कर सकते हैं फीस: निदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण महाअभियान-2026 का शुभारंभ

शराबबंदी को सफल बनाने में हेल्पलाइन बना मददगार, 'अपनों' की भी लोग कर रहे शिकायत

Helpline became helpful in making liquor ban successful

Helpline became helpful in making liquor ban successful

Helpline became helpful in making liquor ban successful-  बिहार सरकार शराबबंदी कानून को सफल करवाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही। इस बीच, सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर इस कार्य में काफी मददगार साबित हो रहा है। हेल्पलाइन के जरिए लोग दूसरों की तो शिकायत कर ही रहे हैं अपनों की भी शिकायत कर उन्हें भी कटघरे तक पहुंचा रहे हैं।

राज्य में शराबबंदी कानून को पूरी मुस्तैदी से लागू करने के लिए शराब पीने, बेचने, तस्करी आदि की शिकायत करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर है। इस पर बड़ी संख्या में शिकायतें आती हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से लोग अपने सगे-संबंधियों के खिलाफ ही शराब पीने की शिकायतें दर्ज कराने लगे हैं।

आंकड़ों पर गौर करें तो मार्च 2022 से अप्रैल 2023 तक 16 हजार 600 से अधिक शिकायतें आई हैं। इनमें करीब 40 प्रतिशत शिकायतें लोगों ने अपनों के खिलाफ ही की हैं।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हेल्प लाइन पर जितनी शिकायतें आती हैं, उन सभी में उत्पाद विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की जाती है। अधिकारी यह भी कहते है कई जानकारियां बेकार की भी होती हैं, लेकिन विभाग जानकारियों को सत्यापित जरूर करती है।

अधिकारी ने बताया कि यह संतोषप्रद है कि शिकायत करने वालों की जानकारी छिपाए जाने के बाद लोग अब अपनों की भी शिकायत दर्ज कराने में पीछे नहीं है। कई महिलाएं अपने पति और बेटों की शराब पीने की शिकायत करती हैं तो कई अपने पड़ोसी को भी शिकायत करते हैं।

विभाग का हालांकि यह भी कहना है कि कई मामलों की जानकारी आरोपियों को मिल जाने के बाद वे या तो फरार हो जाते हैं या फिर शराब को निश्चित स्थान से हटाकर अन्यत्र रख देते हैं।