हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, देर रात से हो रही लगातार बारिश
- By Gaurav --
- Monday, 25 Aug, 2025
.jpg)
Heavy rain warning in 8 districts of Haryana
Heavy rain warning in 8 districts of Haryana: हरियाणा में मानसून सक्रिय है। सोमवार तड़के हिसार, अंबाला, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत, कैथल, रोहतक, झज्जर और कुरुक्षेत्र में बारिश हुई। चरखी दादरी में रात को हुई बारिश से DC और SP के आवास के बाहर पानी भर गया।
मौसम विभाग ने गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र में मध्यम वर्षा की भविष्यवाणी की है। इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आकाशीय बिजली की भी संभावना है।
सिरसा के रोड़ी बाजार में देर रात बिजली के पोल पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग 8 मीटर तक फैल गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक 357 एमएम बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य से 11% अधिक है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 866.3 एमएम और कैथल में सबसे कम 175.2 एमएम बारिश हुई है।
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा नदी में 2 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। काला अंब में बारिश होने पर जलस्तर बढ़ सकता है। इस सीजन में मारकंडा में 14 बार पानी आया है। हथिनीकुंड बैराज में जलस्तर घटकर 30 हजार 939 क्यूसेक हो गया है। एक दिन पहले यह 44 हजार क्यूसेक था।