हरियाणा में भारी बारिश, इन जिलों मे जारी अलर्ट, अगले तीन दिन के मौसम का हाल
- By Gaurav --
- Tuesday, 26 Aug, 2025
Heavy rain in Haryana, alert issued in these districts,
Heavy Rain ALert: हरियाणा में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। हरियाणा के अंबाला, करनाल जींद कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत समेत चरखी दादरी में सुबह से बारिश हो रही है। यमुनानगर में भारी बारिश से लगातार जल भराव हो रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में ऑरेंज व बाकी बचे 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग ने कहा है कि यह मौसम अब 27 अगस्त तक जारी रहेगा।
अगले तीन दिन बारिश का मौसम का हाल
27 अगस्त को मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 50 प्रतिशत व अंबाला, यमुनानगर, कैथल, जींद, हिसार, रोहतक में 75 प्रतिशत बारिश की हो सकती है।
28 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। इस दिन सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।
29 अगस्त को मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक में 50% और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।