मेरठ में 'जाट' शब्द पर रार: राजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण पर प्रशासन और डॉ. संजीव बालियान में तीखी नोकझोंक

मेरठ में 'जाट' शब्द पर रार: राजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण पर प्रशासन और डॉ. संजीव बालियान में तीखी नोकझोंक

Heated exchange between the administration

Heated exchange between the administration

मेरठ। Heated exchange between the administration, पश्चिम उप्र की राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले मेरठ में जाट शब्द के उपयोग करने को लेकर एक सामाजिक कार्यक्रम ने आक्रोश और राजनीति का रूप ले लिया।

दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित सकौती गांव स्थित हितकारी किसान इंटर कॉलेज में राजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण तो गया पर प्रतिमा के पास लगी जाट शब्द की पट्टिका हटाने पर एसडीएम सरधना व पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान में नोकझोंक हुई।

उससे पहले पुलिस ने पट्टिका को जब्त कर पुलिस लाइन में रखवा दिया। इस मामले को लेकर धरना भी दिया गया। बाद में पट्टिका को पूर्व मंत्री को दे दी, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

राजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे तो वहीं राजस्थान से सांसद हनुमान बेनीवाल, हरियाणा से दिग्विजय चौटाला और मुजफ्फरनगर से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान थे।

आयोजकों ने प्रतिमा पर सूरजमल के नाम के आगे अंतरराष्ट्रीय जाट संसद की पट्टिका बनवाई गई थी, जिसे पुलिस ने शनिवार देर रात हटवा दिया था। इसी को लेकर पहले मंच से अतिथियों व आयोजकों द्वारा चुनौती दी जाती रही कि प्रशासन जाट शब्द की पट्टिका फिर से लगवाए।

हालांकि मंच के कार्यक्रम का समापन हुआ और पंजाब के मुख्यमंत्री बिना अनावरण किए ही वापस चले गए। उधर डॉ. संजीव बालियान, हनुमान बेनीवाल, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के अध्यक्ष मनु चौधरी व रामअवतार पनसानिया प्रतिमा स्थल पहुंच गए। ये लोग प्रतिमा पर जाट शब्द की पट्टिका लगाने पर अड़ गए।

जाट शब्द वाली पट्टिका के ढांचे को ऊपर उठाकर फोटो खिंचवाए और पुष्प वर्षा की। इसको लेकर पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान और सीओ प्रकाश चंद अग्रवाल एंव एसडीएम उदित नारायण सेंगर के साथ भी नोकझोंक हुई। सीओ के माथे पर मंच के पास कोई नुकीली चीज लग गई, जिस कारण वह चोटिल भी हुए।

आयोजकों व अतिथियों ने दावा किया कि अनावरण कर दिया गया है। वहीं सीओ व एसडीएम का कहना है कि प्रतिमा का अनावरण नहीं हुआ है। आयोजकों ने केवल सम्मान समारोह की अनुमति ली थी न कि अनावरण की। उधर, जाट संसद के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।

मांग है कि राजा सूरजमल के नाम के आगे अंतरराष्ट्रीय जाट संसद पट्टिका लगवाई जाए। बाद में यह पट्टिका पुलिस लाइन से पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान के एटूजेड कालोनी स्थित आवास पर पुलिस ने पहुंचाई। उसके बाद धरना समाप्त हुआ।

डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि प्रतिमा का अनावरण हो गया है। जिस पट्टिका लगाने को लेकर विवाद की बात हो रही है, वास्तव में वह अंतरराष्ट्रीय जाट संसद संगठन की पट्टिका है न कि किसी जाति विशेष की। बकायदा उसकी अनुमति लेकर पट्टिका लगवाई जाएगी।

एसडीएम शासनादेश का हवाला देकर महापुरुष की प्रतिमा के पास जाति विशेष शब्द लिखवाने पर आपत्ति कर रहे थे। उनसे इस बात को लेकर नोकझोंक भी हुई। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के अध्यक्ष मनु चौधरी और राम अवतार ने कहा कि प्रतिमा का अनावरण हो गया है।