हिमाचल में गर्मी ने किया बेहाल, ऊना में 43 डिग्री पहुंचा पारा, जानें चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

हिमाचल में गर्मी ने किया बेहाल, ऊना में 43 डिग्री पहुंचा पारा, जानें चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान

हिमाचल में गर्मी ने किया बेहाल

हिमाचल में गर्मी ने किया बेहाल, ऊना में 43 डिग्री पहुंचा पारा, जानें चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान

शिमला।
--हिमाचल प्रदेश में फिर तापमान चढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 43 और बिलासपुर में 40 डिग्री दर्ज हुआ। मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से तपना शुरू हो गए हैं। न्यूनतम तापमान भी बढ़ने से रात के समय मौसम में गर्मी बढ़ गई है। सात जून तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।


प्रदेश में 10 जून के आसपास प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है। 17-18 जून को मानसून के हिमाचल में प्रवेश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी बुलेटिन के आसार आने वाले एक सप्ताह तक गर्मी में लगातार बढ़ोतरी होगी। हमीरपुर और कांगड़ा का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस होने के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई। दो-तीन दिनों के भीतर शिमला का अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।


तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र           अधिकतम    न्यूनतम

ऊना           43.0            21.2
बिलासपुर    40.0           21.0
हमीरपुर      38.5           17.2
कांगड़ा        37.4           20.3
चंबा           36.8           18.3
नाहन         36.8           23.5
धर्मशाला    36.0            23.2
सोलन       35.2            15.6
शिमला      27.5           18.7
कल्पा        23.2            9.4    
केलांग     19.3             5.0