आशुतोष महाराज की 'हिस्ट्रीशीट' पर सुनवाई: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

आशुतोष महाराज की 'हिस्ट्रीशीट' पर सुनवाई: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Hearing on Ashutosh Maharaj History Sheet

प्रयागराज। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज पाक्सो मामले में शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज ने अपने विरुद्ध वर्ष 2013 में खोली गई हिस्ट्रीशीट रद करने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में गुहार लगाई है। इसे रद किए जाने की मांग में उन्होंने याचिका दायर की है।

न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने आशुतोष महराज की याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।

प्रकरण में अगली सुनवाई 13 मई को होगी। याची का कहना है कि शामली के कांधला थाने में उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोली गई थी।

कई मामलों में मुकदमा चलने के बाद वह बरी हो चुके हैं। कुछ मामलों में कार्रवाई पर रोक लगी है जबकि बाकी मामले सिविल प्रकृति के हैं और धार्मिक संपत्ति से जुड़े हैं।

याची ने खुद को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट (पंजीकृत) मथुरा का अध्यक्ष बताया है। हिस्ट्रीशीट रद कराने के अलावा निगरानी रजिस्टर से भी अपना नाम हटवाने की प्रार्थना की है।