रणजी ट्रॉफी में लग रहें है लगातार शतक, महिपाल ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

रणजी ट्रॉफी में लग रहें है लगातार शतक, महिपाल ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले महिपाल ने रणजी ट्रॉफी में तो एक अलग ही रूप दिखाया।

 

Mahipal Lomror: राजस्थान के बल्लेबाज महिपाल लोमरोर ने गुरुवार को उत्तराखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में इतने शतक लगाए कि उनकी यह एनर्जी देख फ्रेंचाइजी का ध्यान भी महिपाल पर ही टिक गया। तो आईए जानते हैं कि कैसे महिपाल ने खुद ही खुद का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

महिपाल ने खुद में बनाया इतिहास

 

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले महिपाल ने रणजी ट्रॉफी में तो एक अलग ही रूप दिखाया। महिपाल 360 गेंद में 300 रन बना गए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 25 चौके और 13 छक्के लगाए। महिपाल का यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ 133 रन था। राजस्थान ने अपनी पहली पारी के साथ विकेट पर 660 बनाकर घोषित कर दी, महिपाल ने कार्तिक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज भारत शर्मा के साथ 100 से भी अधिक रनों की साझेदारी की जिससे राजस्थान ने पहली पारी में 660 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। महिपाल ने खुद का रिकॉर्ड ही बुरी तरह से तोड़ा और एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

रणजी ट्रॉफी में टॉप तीन की रैंक पर महिपाल

उत्तराखंड के खिलाफ इस मैच से पहले महिपाल के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 16 अर्ध शतक और सात शतक थे और 3000 से ज्यादा रन शामिल थे। यह पहली बार था जब महिपाल ने दोहरा शतक लगाया और फिर अपना तीसरा शतक भी पूरा किया। और इसी के साथ अपने शानदार पारी के बाद रणजी ट्रॉफी में तीन शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में महिपाल तीसरे नंबर पर है।