HCS प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को, 97 हजार अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, आधार से होगी एंट्री
- By Gaurav --
- Monday, 13 Apr, 2026
HCS Preliminary Exam on April 26, 97,000
हरियाणा में हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) सहित अन्य संबद्ध सेवाओं के 102 पदों के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को कराई जाएगी। इस परीक्षा में करीब 97 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके लिए राज्य के आठ जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं।
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने परीक्षा की तैयारियों को तेज कर दिया है और जिलों व केंद्रों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा 27 से 29 जून तक आयोजित की जाएगी, जो तीन दिनों तक चलेगी।
इस बार परीक्षा में एक बड़ा बदलाव किया गया है। पहली बार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है। यानी बिना आधार आधारित सत्यापन के किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे और सभी केंद्रों पर सुरक्षा व पहचान के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। आयोग का कहना है कि इस व्यवस्था से नकल और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और परीक्षा पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी।
परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह के साथ-साथ तैयारी का दौर भी तेज हो गया है।